क्या है गुलियन बेरी सिंड्रोम, जो कोरोना को मात दे चुके मरीजों को जकड़ रहा है

Gulian Berry Syndrome and Healthy Food to protect, अहमदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले लोग अब एक और बड़ी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में अब तक 10 ऐसे मरीज मिले हैं, जिनके हाथ-पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि, उपरोक्त मरीजों में 'गुलियन बेरी सिंड्रोम' के लक्षण पाए गए हैं। इसी के चलते उनके हाथ-पैरों को लकवा मारा। संवाददाता ने बताया कि, कोरोना से ठीक हुए मरीजों के शरीर पर ही इस तरह के सिंड्रोम का असर देखा जा रहा है। एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, यह बीमारी इसलिए हो रही है, क्येंकि कोरोना से वृद्ध लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो चुका होता है, ऐसे में उन्हें लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है। वैसे भी 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। 50 से अधिक उम्र के लोगों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। विशेषज्ञों का कहना है कि, ऐसे लोगों को अपने बचाव के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। आज यहां ऐसी ही चीजों के बारे में जानिए।

Healthy Food Diet Plan Chart

1. एवोकाडो: 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपने खाने में एवोकाडो को शामिल करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि, एवोकाडो का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। 50 की उम्र के बाद कुछ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो जाती है, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद होगा।

2. बेरीज: 50 साल से ज्यादा उम्र के बाद लोगों को बेरीज को भी अपने खाने में शामिल करना चाहिए। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। ऐसे में यदि रोजाना बेरीज का सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

Healthy Food Diet Plan Chart

3. बादाम: 'गुलियन बेरी सिंड्रोम' जैसी बीमारी से बचाव में बादाम का सेवन भी काफी अच्छा रहेगा। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर कहते हैं कि यह हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में लोगों को रोजाना 6 से 10 बादाम का सेवन करना चाहिए।

Healthy Food Diet Plan Chart

4. अखरोट: बादाम की तरह ही लोगों को रोजाना अखरोट का सेवन भी करना चाहिए। 50 की उम्र के बाद के लोगों को रोजाना 3 से 5 अखरोट खाने चाहिए। इससे स्वस्थ और फिट रहेंगे। इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

5 चुकंदर: 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को चुकंदर भी खाने चाहिए। इनमें नाइट्रेट नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। ये दिल के लिए भी काफी फायदेमंद बताए जाते हैं। 50 की उम्र के बाद चुकंदर को जरूर खाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+