सरहद की सुरक्षा कर रहे फौजियों के लिए गांव की महिलाओं ने 21 हजार से ज्यादा राखियां भेजीं
अहमदाबाद। देश की सरहद पर तैनात फौजी भाइयों के लिए गुजरात के 18,500 से ज्यादा गांवों से महिलाओं की ओर से राखियां भेजी गई हैं। इन राखियों की संख्या 21 हजार से ज्यादा बताई गई है। गुजरात से इन्हें भेजे जाने से पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को दिखाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि, ये राखियां स्वामी विवेकानंद गुजरात राज्य युवा बोर्ड की पहल पर तैयार की गईं। ये राखियां देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के लिए भेजी गई। राखियों के साथ-साथ इन राखियों पर लिखे विजय सूत्र के संदेश को देश की 18 विभिन्न सीमाओं पर तैनात जवानों को डाक विभाग के जरिए भेजा गया।
Recommended Video

ये राखियां कच्छ, उरी, जैसलमेर, सियाचिन, गलवान और बनासकांठा सीमा पर डटे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों, जामनगर, भुज, पठानकोट, नलिया, श्रीनगर और मकरपुरा आदि स्थानों पर तैनात वायु-सैनिकों के लिए भी भेजा गया। इसके अलावा गुजरात के ओखा, पोरबंदर, मुंबई, लक्षद्वीप, विशाखापट्टनम और अंडमान-निकोबार में समुद्री सीमा पर तैनात इंडियन नेवी के जवानेां के लिए भी भेजी गईं।












Click it and Unblock the Notifications