पाकिस्तान की जेल में गुजरात के जीतू ने किया ऐसा काम, कैदी से लेकर अधिकारियों तक ने की तारीफ
पाकिस्तान की जेल में गुजरात के जीतू ने मोतियों से ब्रेसलेट बनाकर अपने हुनर से कमाई की, साथ ही अधिकारी और कैदियों ने भी उनके हुनर को सलाम किया।

हुनरमंद अपने हुनर से कहीं पर किसी का भी दिल जीत सकता है। इस लाइन को गुजरात के बडोदरा में रहने वाले जीतूभाई ने सार्थक कर दिखाया है। कराची जेल में बंद रहे जीतूभाई ने मोती से ब्रेसलेट बनाकर पाकिस्तानी कैदी ही नहीं बल्कि उनके अधिकारियों के भी दिल जीत लिए।
जीतू ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी नौ सैनिकों ने मछली पकड़ने के दौरान अरब सागर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें कराची जेल में बंद कर दिया गया। वहां उन्होंने खाली समय में अपने हुनर को तराशा और मोतियों से ब्रेसलेट बनाने शुरू कर दिए।
जीतू ने आगे बताया कि पाकिस्तानी की कराची जेल में उनके शुरूआती दिन काफी मुश्किलों में बीते। उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया था, लेकिन साथी कैदियों की मदद से वो ठीक हुए। इसके बाद मैंने मोतियो के ब्रेसलेट बनाने शुरू कर दिए।
ये ब्रेसलेट जेल अधिकारियों को भी पसंद आए, इसके बाद उन्होंने ब्रेसलेट बनाने के लिए सामग्री भी उपलब्ध भी करवाई। इसके बाद जीतू को कमाई करने का मौका मिला। जेल अधिकारियों ने भी उनके कई ब्रेसलेट खरीदे।
जेल में बंद रहे जीतू को उर्दू लिखने नहीं आती थी लेकिन, पाकिस्तान में उर्दू ब्रेसलेट की काफी मांग थी। ऐसे में उन्होंने नें अक्षरों के ढाल और आकार के हिसाब से उर्दू लिखने की कोशिश की। इसके बाद उनका ये ब्रेसलेट 400 रुपये तक में बिका। उन्होंने कहा कि मोतियों से आकर्षक ब्रेसलेट बनाने की कला से वो कठिन दिनों में भी रुपये कमाने में सफल रहे। जीतू ने कहा कि अगर आपके पास हुनर है तो आपकी कला को कोई नहीं लूट सकता है।
पाकिस्तान ने पिछले महीने 199 के करीब मछुआरे रिहा किए गए। जिसके बाद जीतू गुजरात के दीव में पहुंचे और उन्होंने ये बातें बताई।












Click it and Unblock the Notifications