Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gujarat Vande Bharat: गुजरात को मिली छठी वंदे भारत, 16 फरवरी से अहमदाबाद से चलेगी, ये है रूट और किराया

Gujarat Vande Bharat: गुजरात और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन से उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 16 फरवरी 2026 से नियमित रूप से संचालित होगी। इसकी बुकिंग 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इस नई सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।

यह वंदे भारत ट्रेन गुजरात की छठी वंदे भारत सेवा होगी, जिससे राज्य की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। ट्रेन के शुरू होने से अहमदाबाद और उदयपुर के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 4 घंटे 30 मिनट रह जाएगा। इससे खासकर पर्यटन, व्यापार और दैनिक यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Gujarat Vande Bharat

Gujarat Vande Bharat: अहमदाबाद से उदयपुर तक जाएगी

- रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 26963 उदयपुर सिटी से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 26964 असारवा से शाम 5:45 बजे प्रस्थान कर रात 10:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। हालांकि, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन ही चलेगी और मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा।

- मार्ग में यह ट्रेन हिम्मतनगर, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। आम लोगों को यात्रा के लिए एक शानदार अनुभव मिलेगा, वह भी किफायती कीमत पर।

Gujarat Vande Bharat: लेटेस्ट सुविधाओं से होगी लैस

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे, बायो-टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे, जिनमें एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं। नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से राजस्थान के प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर और गुजरात के अहमदाबाद के बीच यात्रा आसान होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+