गुजरात के TRP गेम जोन हादसे में 27 की मौत, पढ़िए 10 बड़े अपडेट
गुजरात के राजकोट में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग ने 27 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में 9 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद आज सुबह-सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष सांघवी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
गौर करने वाली बात है कि गेमिंग जोन में आग लगने की घटना के बाद मौके पर 8 गाड़ियां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी। आग क्यों लगी इसकी जांच की जा रही है।

10 बड़े अपडेट
जानकारी के अनुसार टीआरपी गेम जोन में पेट्रोल-डीजल रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग लगेन के बाद भड़क उठी, जिसपर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक टीआरपी गेम जोन में रखे जनरेटर को चलाने के लिए तकरीबन 1500 से 2000 लीटर डीजल रखा हुआ था। गो कार रेसिंग के लिए भी 1000-1500 लीटर पेट्रोल रखा हुआ था। आग लगने के बाद यह आग की लपटें पेट्रोल-डीजल तक पहुंच गई। जिसकी वजह से आग भड़ग गई।
इंडियन एकसप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राजकोट के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर स्वप्निल खरे ने कहा कि टीआरपी गेम जोन ने एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया, हम यहां की जांच कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक कोई दस्तावेज नहीं मिला है कि एनओसी के लिए आवेदन किया गया हो।
इस घटना के बाद पुलिस एक्शन में है, टीआरपी जोन के मैनेजर नितिन जैन को उनके पार्टनर युवराज सिंह सोलंकी को हिरासत में ले लिया गया है।
इन लोगों को शनिवार देर रात हिरासत में लिया गया। गेम जोन के तीन पार्टनर हैं। जिसमे प्रकाश जैन, युवराज सिंह सोलंकी, राहुल गौड़ शामिल हैं। पुलिस इन लोगों से आग लगने की वजह की पूछताछ कर रही है।
पुलिस गेमिंग जोन के तीनों पार्टनर से अब पूछताछ करेगी कि क्या इन लोगों ने गेमिंग जोन के लिए एनओसी हासिल की थी। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
टीआरपी गेम जोन में एंट्री फ्रीस 99 रुपए कर दी गई थी, जिसकी वजह से लोगों की भीड़ यहां काफी बढ़ गई थी। वीकेंड होने की वजह से सामान्य दिनों की तुलना में अधिक लोगों की भीड़ थी।
चश्मदीदों का कहना है कि गेमिंग जोन में हादसे के वक्त बच्चों समेत कई लोग खेल का मजा ले रहे थे। यहां एंट्री और एग्जिट के लिए 6-7 फीट का ही रास्ता था
इस हादसे के बाद एक्शन में आई सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। टीम इस हादसे की वजह की जांच करेगी, साथ ही इस गेमिंग जोन को बंद करने का भी निर्देश जारी किया गया है।
हादसे के बाद गुजरात सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है












Click it and Unblock the Notifications