Gujarat polls Result: गुजरात में ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, गांधीनगर में कार्यकर्ताओं ने शुरू किया गरबा

BJP gujarat worker celebration

Gujarat Election Result 2022 गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। शुरुआती रूझानों में बीजेपी 150 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 154 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी की प्रतिद्वंदी कांग्रेस 18-20 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी भी 5-7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। गुजरात में भाजपा की जीत का जश्न भी मनना शुरू हो गया है। अहमदाबाद और गांधीनगर से जश्न की तस्वीरें सामने आना शुरू हो गई हैं। गांधीनगर में बीजेपी की महिला कार्यकार्ताओं ने गरबा कर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गांधीनगर में ही बीजेपी दफ्तर पर भी कार्यकर्ता जश्न में डूबे दिख रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया शंखनाद

टेलीविजन पर जैसे-जैसे गुजरात के चुनावी आंकड़े बीजेपे के हक में आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राज्य के अलग-अलग हिस्सों से जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। गांधीनगर में प्रदेश कार्यालय पर लोगों की भीड़ बढ़ चुकी है। कार्यकर्ता डांस के साथ-साथ शंखनाद कर रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाई बांटते नजर आए। भीड़भाड़ बढ़ी तो कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदेश कार्यालय में टेंट लगा हुआ था। यहां बैठने के लिए कुर्सियां व नतीजे देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न सूरत में भी शुरू हो गया है। सूरत से बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं। सूरत में बीजेपी कार्यकर्ता के साथ-साथ आम लोग भी ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहे हैं। सूरत की तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। सूरत वेस्ट से पुर्णेश मोदी, सूरत नॉर्थ से कांतिभाई हिम्मतभाई बलर और सूरत ईस्ट से अरविंद शांतिलाल राणा ने जीत दर्ज की है। गुजरात में बीजेपी एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+