गुजरात: पाटीदारों पर दर्ज 300 मुकदमे अब वापस होंगे, क्या हार्दिक पटेल भी इनमें हैं शामिल?

अहमदाबाद। इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनावों को देखते हुए सियासी पार्टियां अपनी अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गई हैं। आज आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात आए। केजरीवाल ने लोगों के लिए कई लुभावने वादे किए। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा भी हर तरह से मतदाताओं को साधने में जुट गई है। खबर आई है कि, भाजपा सरकार पाटीदारों के खिलाफ दर्ज 300 केसों को वापस लेगी।

Patidars 300 cases will be withdrawn in Gujarat, ahead of Assembly elections 2022

यह खबर आते ही सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग हार्दिक पटेल की चर्चा कर रहे हैं। हार्दिक पटेल अब भाजपा के नेता बन गए हैं, हालांकि 4 महीने पहले तक वह कांग्रेस में थे। हार्दिक ही वो चेहरा हैं, जिन्होंने गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन खड़ा कर दिया था। उनकी अगुवाई में लाखों पाटीदारों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए थे। उस दौरान हुए उपद्रव को काबू करने के लिए पुलिस को कठोर कार्रवाई करनी पड़ी। सैकड़ों आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्ल्ड पाटीदार फेडरेशन के मुताबिक, गुजरात में पाटीदार युवकों के खिलाफ 300 से ज्यादा केस दर्ज हुए। बहरहाल, करीब 332 केस चल रहे हैं।

वर्ल्ड पाटीदार फेडरेशन के अगुआ इन्हीं केसों की वापसी कराने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिले हैं। जिसके बाद यह खबर आई है कि, पाटीदारों के खिलाफ दर्ज 300 केस वापस होंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि इन केसों में हार्दिक पटेल और अल्पेश कथीरिया के खिलाफ चल रहे राजद्रोह व गंभीर अपराध से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले शामिल नहीं हैं। इसलिए यह माना जा सकता है सरकार हार्दिक पटेल व अल्पेश कथीरिया के खिलाफ चल रहे राजद्रोह व गंभीर अपराध से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामलों को छोड़कर अन्य केस वापस लेगी।

बता दें कि, राज्य सरकार ने आरक्षण आंदोलन के बाद हुए समझौते में आपराधिक मुकदमे वापस लेने की बात कही थी। हालांकि, करीब 5 साल बाद भी कई पाटीदार युवाओं के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। युवाओं को इन मुकदमों से राहत दिलाने के लिए वर्ल्ड पाटीदार फेडरेशन के नेता हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+