गुजरात में लगे कोरोना-कर्फ्यू का आप ने शुरू किया विरोध, कहा- कारोबार चौपट हो रहा, इसे हटाओ
gujarat night curfew news,अहमदाबाद। कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए गुजरात के चार बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत,राजकोट और वडोदरा में रात्रि-कर्फ्यू लगा हुआ है। यह कर्फ्यू बीते 21 नवंबर से जारी है। जिसके चलते रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दुकानें नहीं खुलतीं। लोगों की कारोबारी गतिविधियां भी बाधित हो गई हैं। ऐसे में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 'आप' के गुजराती नेताओं का कहना है कि, नाइट कर्फ्यू के कारण आमजन पर आफत आई हुई है। रोजगार नहीं मिल रहे। कारोबार चौपट हो रहा है।

'आप' की तरफ से गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में खासा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए यहां आम आदमी पार्टी ने उधना दरवाजा चौराहे के पास बैनर लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कोरोना के केस बढ़ने के बाद शहर में नाइट कर्फ्यू तो लगा दिया गया, लेकिन नाइट कर्फ्यू से कारोबार और रोजगार सब कुछ चौपट हो रहा है। नाइट कर्फ्यू से लोगों को भारी परेशान हो रही है।

गौरतलब है कि, गुजरात में दिवाली व उससे जुडे त्योहारों के बाद ही कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा था। जिसमें न सिर्फ पॉजिटिव केस बल्कि मृतको की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने अहमदाबाद समेत वडोदरा, सूरत व राजकोट में भी नाइट कर्फ्यू लगाया था। इस कारण अब कोरोना की स्थिति कंट्रोल में आ चुकी है। हालांकि, गृहमंत्री ने कल ही अपने बयान में नाइट कर्फ्यू हटाने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications