Gujarat News: अहमदाबाद में संपत्ति के लिए बेटा बना काल, मां की डंडे से मार-मारकर की हत्या
Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद के मकरबा इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी विवाद में एक बेटे ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि मकान और संपत्ति के लिए विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसमें एक बेटे ने अपनी ही मां पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मकरबा स्थित औडा आवास में रहने वाली महिला का अपने बेटे संग लंबे समय से संपत्ति के लिए झगड़ा था। बेटे ने मकान के बदले मां से पैसों की मांग की थी। हालांकि, मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

Gujarat News: बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा
आरोप है कि गुस्साए बेटे ने लकड़ी के डंडे से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है और संपत्ति के रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है।
Ahmedabad Crime: 24 घंटे में हत्या की दूसरी घटना
अहमदाबाद में बीते 24 घंटे के भीतर हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले गोता इलाके में प्रसंग पार्टी प्लॉट के पास कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए झगड़े में बुजुर्ग अल्पेश मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमित वाघेला और केवल वाघेला नाम के आरोपियों के खिलाफ सोला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास होगा।












Click it and Unblock the Notifications