गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Gujarat Local Body Election Results: गुजरात पंचायत चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत

गुजरात के 27 जिलों में 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के चुनाव नतीजे आ गए हैं।

Google Oneindia News

गांधीनगर। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रदेश के 27 जिलों में 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए बीते रविवार को वोट डाले गए थे, जिनके चुनाव नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। हाल ही में हुए 6 नगर निगम के चुनावों में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव में भी एकतरफा जीत हासिल की है।

gujarat panchayat election results 2021 live

लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
8:45 AM, 3 Mar

तालुका पंचायत में BJP का दबदबा

गुजरात में 231 तालुका पंचायत के नतीजे घोषित, 196 सीटों पर भाजपा का कब्जा, 18 सीटें कांग्रेस के खाते में, 15 सीटों पर स्पष्ट बहुमत नहीं
8:44 AM, 3 Mar

नगरपालिकाओं पर भी BJP की जीत

गुजरात पंचायत चुनाव में 81 नगरपालिकाओं के परिणाम घोषित, 74 पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को जीत, 6 सीटों पर स्पष्ट बहुमत नहीं
8:43 AM, 3 Mar

31 जिला पंचायतों पर BJP

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, सभी 31 जिला पंचायतों पर भाजपा उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
12:39 AM, 3 Mar

गुजरात में तहसील पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी को 31 सीटें मिली हैं, जबकि नगर पालिका चुनाव में ओवैसी की AIMIM ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया है।
7:42 PM, 2 Mar

गुजरात तहसील पंचायत की 4774 में से 4731 सीटों के नतीजे आए हैं। जिसमें भाजपा को 3320 कांग्रेस को 1243 और आप को 31 सीटें मिली हैं।
7:42 PM, 2 Mar

जिला पंचायत की 980 में से 962 सीटों के नतीजे आए हैं। जिसमें भाजपा को 785 और कांग्रेस को 177 सीट मिली हैं।
7:42 PM, 2 Mar

नगरपालिका की कुल 2720 में से 2659 के नतीजे आ गए हैं। इसमें भाजपा को 2062 और कांग्रेस को 385 सीट मिली हैं।
6:04 PM, 2 Mar

ओवैसी की भी एंट्री

गोधरा म्युनिसिपिलटी के वार्ड नंबर 6 के चुनाव में बीजेपी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को जीत मिली है।
6:03 PM, 2 Mar

नगरपालिका में भाजपा

नगरपालिका की कुल 2720 में से 1954 के नतीजे आए हैं। इसमें भाजपा को 1762 और कांग्रेस को 320 सीट मिली हैं।
6:02 PM, 2 Mar

जिला पंचायत की 980 में से 749 सीटों के नतीजे आए हैं। जिसमें भाजपा को 651, कांग्रेस को 137 सीट मिली हैं।
6:01 PM, 2 Mar

गुजरात तहसील पंचायत की 4774 में से 3514 के नतीजे आए हैं। जिसमें भाजपा को 2720, कांग्रेस को 994 और आप को 27 सीटें मिली हैं।
6:00 PM, 2 Mar

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस्तीफा दे दिया है. जबकि कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने भी इस्तीफा दे दिया है।
3:30 PM, 2 Mar

छोटू वसावा के बेटे की हार

भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) प्रमुख छोटू वसावा के बेटे दिलीप वसावा पद्मबेन वासवा से करीब 2000 वोटों से चुनाव हार गए हैं।
3:28 PM, 2 Mar

कांग्रेस विधायक का बेटा हारा

देवभूमि द्वारका जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस विधायक विक्रम मैडम के बेटे चुनाव हार गए हैं।
3:28 PM, 2 Mar

कांग्रेस विधायक अश्विन कोतवाल के बेटे यश कोतवाल विजयनगर तालुका पंचायत की चितरिया सीट से हार गए हैं। यश पहले इस तालुका पंचायत के अध्यक्ष थे।
3:27 PM, 2 Mar

कांग्रेस विधायक निरंजन पटेल हारे

गुजरात कांग्रेस के मौजूदा विधायक निरंजन पटेल को पेटलाद नगरपालिका की दो सीटों (वार्ड नंबर 3 और 5) में भाजपा उम्मीदवारों से हार मिली है।
3:26 PM, 2 Mar

गुजरात के अमरेली के धारी में भाडेल सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ दो वोट से जीत मिली है।
3:26 PM, 2 Mar

एक वोट से जीत

गीरसोमनाथ के सुत्रापाडा तहसील पंचायत में बीजेपी के उम्मीदवार की एक वोट से जीत हुई है।
3:24 PM, 2 Mar

वलसाड जिला पंचायत पर भाजपा का दबदबा

वलसाड जिला पंचायत पर भाजपा का दबदबा है। जिला पंचायत की कुल 38 सीटों में से अभी तक बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिल चुकी है।
2:41 PM, 2 Mar

1395 सीटों पर भाजपा

भाजपा ने 1395 सीटों पर अभी तक दर्ज की जीत, कांग्रेस के खाते में 365 सीटों और अन्य उम्मीदवारों को मिलीं 31 सीट
2:40 PM, 2 Mar

1791 सीटों के परिणाम

गुजरात पंचायत चुनाव में 2720 नगरपालिकाओं की 1791 सीटों के परिणाम अभी तक घोषित, बाकी सीटों पर मतगणना जारी
2:19 PM, 2 Mar

1620 सीटें BJP ने जीती

1620 सीटें जीतकर पहले नंबर पर भाजपा, कांग्रेस के खाते में 368 सीट और अन्य उम्मीदवारों को मिलीं 30 सीटें
2:18 PM, 2 Mar

2018 सीटों के परिणाम

गुजरात में तहसील पंचायत की कुल 4774 सीटों में से अभी तक घोषित किए गए 2018 सीटों के परिणाम, मतगणना जारी
2:15 PM, 2 Mar

315 सीटों पर भाजपा

315 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस को 75 और आम आदमी पार्टी को मिलीं 13 सीटें
2:15 PM, 2 Mar

403 सीटों के रिजल्ट

गुजरात में जिला पंचायत की कुल 980 सीटों में से अभी तक घोषित किए गए 403 सीटों के चुनाव परिणाम
1:41 PM, 2 Mar

718 सीटों पर भाजपा

718 सीटों पर भाजपा
गुजरात: 718 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस को 177 और आम आदमी पार्टी को मिलीं 18 सीटें
1:40 PM, 2 Mar

919 सीटों के चुनाव परिणाम

गुजरात में तहसील पंचायत की 4774 सीटों में से अभी तक घोषित किए गए 919 सीटों के चुनाव परिणाम
1:34 PM, 2 Mar

187 सीटों पर भाजपा

गुजरात: 187 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते, 65 पर कांग्रेस और 2 सीटों पर AAP का कब्जा, 11 सीटें निर्दलीय के खाते में
1:33 PM, 2 Mar

265 सीटों के परिणाम

गुजरात पंचायत चुनाव में जिला परिषद की कुल 980 सीटों में से अभी तक 265 सीटों के परिणाम घोषित किए गए
1:29 PM, 2 Mar

672 पर भाजपा की जीत

672 सीटों पर भाजपा की जीत, कांग्रेस के खाते में 203 और AAP को मिलीं 22 सीटें, सीटों पर अन्य की जीत
READ MORE

Comments
English summary
Gujarat Local Body Election Results 2021 Live Update.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X