गुजरात पंचायत चुनाव परिणाम: 1620 सीटें जीतकर BJP पहले नंबर पर, जानिए अन्य के हाल
अहमदाबाद। गुजरात के 27 जिलों में 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम आए। जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा का प्रदर्शन अन्य सभी पार्टियों से बेहतर रहा। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। वहीं, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने भी कई जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया। जूनागढ़ तालुका पंचायत में जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी ने अपना खाता खोला। उसके बाद जामनगर तहसील में भी आम आदमी पार्टी ही जीती।
Recommended Video
शहरों
के
बाद
गांवों
में
भी
भाजपा
अब
तक
का
चुनाव
परिणाम
देखा
जाए
तो
सूबे
में
2010
पालिका
पंचायत
चुनाव
के
बाद
यह
पहला
मौका
है,
जब
ग्रामीण
इलाकों
में
हर
जगह
भाजपा
ही
नजर
आ
रही
है।
यह
पार्टी
अब
उन
सीटों
पर
भी
कब्जा
करने
में
सफल
रही,
जहां
2015
में
कांग्रेस
को
जीत
मिली
थी।
दोपहर
2
बते
तक
की
मतगणना
में
1620
सीटें
जीतकर
भाजपा
पहले
नंबर
पर
आ
गई।
वहीं,
कांग्रेस
के
खाते
में
368
सीटें
आईं
और
अन्य
के
उम्मीदवारों
को
30
सीटें
मिली
हैं।
सुरक्षा
के
कड़े
इंतजाम
किए
गए
हालांकि,
आम
आदमी
पार्टी
ने
भी
इन
चुनावों
में
शहर
के
बाद
गांव
में
भी
एंट्री
की
है।
अब
तक
गुजरात
की
दूसरी
बड़ी
पार्टी
का
दर्जा
पाती
रही
कांग्रेस
का
इस
बार
कई
जगहों
पर
सूपड़ा
साफ
होता
दिख
रहा
है।
एक
अधिकारी
ने
बताया
कि,
पूरी
तस्वीर
आज
शाम
तक
साफ
होने
की
उम्मीद
है।
मतगणना
को
लेकर
सुरक्षा
के
कड़े
इंतजाम
किए
गए
हैं
और
कोरोना
वायरस
प्रोटोकॉल
का
पालन
किया
जा
रहा
है।
गुजरात पंचायत चुनाव में बड़ी जीत की तरफ भाजपा
रविवार
को
हुआ
था
मतदान
गुजरात
के
81
नगर
निकायों,
31
जिला
पंचायतों
और
231
तालुका
पंचायतों
के
लिए
रविवार
को
मतदान
हुआ
था।
यहां
लगभग
64
फीसदी
मतदान
हुआ
था।
जिनमें
से
81
नगर
पालिकाओं
में
58.82
फीसदी
मतदान
हुआ
था।
वहीं,
31
जिला
पंचायतों
में
65.80
फीसदी
और
231
तालुका
पंचायतों
में
66.60
फीसदी
मतदान
हुआ।
राज्य
निर्वाचन
आयोग
से
यह
भी
पता
चला
है
कि,
इन
सभी
स्थानीय
निकायों
में
औसत
मतदान
प्रतिशत
लगभग
63.74
फीसदी
था।