Gujarat RT-PCR Test Rates: रूपाणी सरकार ने घटाईं दरें, लोगों को अब 400 रुपए ही देने होंगे
गांधीनगर। गुजरात सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण का पता लगाने से जुड़ी आरटी-पीसीआर टेस्ट (रीयल-टाइम पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन / RT-PCR) के रेट फिर से घटाए हैं। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि, प्राइवेट लैब्स में आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की कीमत अब 400 रुपए होगी। अभी तक लोगों को इस टेस्ट के लिए 700 रुपए खर्च करने पड़ रहे थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सरकार की नई दरों के निर्णय के बारे में बताया।

सरकारी फैसेलिटीज में नि:शुल्क टेस्ट होंगे
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, लैब असिस्टेंट को अब यदि कोई अपने घर पर सैंपल लेने के लिए बुलाएगा तो उसे आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए 550 रुपए चुकाने होंगे। जबकि, पहले इसकी लागत 900 रुपए थी। इसके अलावा कोई व्यक्ति यदि सरकारी फैसेलिटीज में टेस्ट कराता है तो उसका परीक्षण नि: शुल्क किया जाता है। अधिकारी ने कहा कि, अब तक राज्य में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा 2.5 करोड़ पहुंच चुका है। बीते रोज 60 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि, फिलहाल गुजरात में कोरोना के 285 सक्रिय मरीज हैं।
Recommended Video

गुजरात में कोरोना के कुल संक्रमितों की बात करें तो अब तक 8,24,774 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिसमें बीते मंगलवार को 30 लोग और जुड़ गए। इसके अलावा बीते रोज 57 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई। जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8,14,413 हो गई। वहीं, कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 10,076 हो गई। बीते रोज किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। सरकार का यह भी कहना है कि, राज्य में 19 जुलाई के बाद से एक भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications