गुजरात में आज से सरकारी डॉक्टर जा सकते हैं अनिश्चित हड़ताल पर
अहमदाबाद, 20 जनवरी। गुजरात में सरकारी डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकत हैं। डॉक्टरों की कई मांग पिछले कुछ समय से लंबित है जिसके चलते तकरीबन 10 हजार डॉक्ट आज से हड़ताल पर जा सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टर, डेंटल डॉक्टर इस हड़ताल में हिस्सा ले सकते हैं। 16 मई 2021 में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में डॉक्टरों की समस्या को समाधान करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था, जिसमे डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने की बात कही गई थी, इसमे कुछ मांगें ऐसी हैं जिन्हें डॉक्टर 2012 से पूरी करने की अपील कर रहे हैं।

वहीं गुजरात सरकार में मंत्री जीतू वाघाणी ने सभी डॉक्टरों से अपील की है कि वह हड़ताल पर नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की मांग को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल से चर्चा की गई है। डॉक्टरों की मांगों को लेकर तीन मंत्रियों की एक कमेटी का भी मुख्यमंत्री ने गठन किया है। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट को राज्य सरकार को सौपदिया है। कमेटी द्वारा डॉक्टरों की सभी उचित मांगों को स्वीकार करने की बात कही गई है, जिसे सरकार ने मान लिया है।
जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री इसको लेकर घोषणा करेंगे। ऐसे में चिकित्सकों से अपील है कि वह हड़ताल पर ना जाएं। साथ ही वाघाणी न लोगों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें। यही नहीं उन्होंने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सादगी से साथ मनाया जाएगा और किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications