गुजरात के गांधीनगर में सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की आग, गरबा उत्सव में दो समुदाय आमने-सामने
Gandhinagar Garba Clash: गुजरात के गांधीनगर जिले की दहेगाम तहसील के बहियाल गांव में बुधवार देर रात अचानक दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस विवाद की शुरुआत एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।
उस समय गांव में गरबा कार्यक्रम चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। माहौल उत्सव से तनाव में बदल गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आईं।

Gujarat Garba violence: क्यों भड़की हिंसा?
नवरात्रि के मौके पर लोग गरबा खेलने जुटे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर कुछ युवकों में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। गरबा का पंडाल भगदड़ का मैदान बन गया। महिलाएं और बच्चे डर के मारे सुरक्षित जगह तलाशने लगे।
वाहनों और दुकान को बनाया निशाना
गुस्साई भीड़ ने गांव में कई वाहनों पर हमला किया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आठ से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए और एक दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
बीती रात गांधीनगर के देहगाम हुई कोमी हिंसा के बाद स्थिति संपूर्ण नियंत्रण में।
— Dixit Soni (@DixitGujarat) September 25, 2025
दरअसल, सोशल मीडिया में हुई एक पोस्ट के बाद दो समुदाय के बीच बढ़ा था तनाव।
आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
हिंदू की दुकान जलाने वाले और गरबा पंडाल पर हमला करनेवालों ५० से ज्यादा… pic.twitter.com/70HHpSg9Mt
Gandhinagar communal clash: पुलिस टीम पर भी हमला
तनाव को काबू करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हिंसक भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। भीड़ ने पथराव किया और पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। हालात इतने गंभीर हो गए कि अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में दुबक गए हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस ने पूरे गांव में काफिला तैनात कर दिया है और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट जैसी छोटी सी बात को हिंसा का रूप नहीं देना चाहिए। दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications