VIDEO : सोमनाथ में प्रधानमंत्री, BJP का जोश हाई ! वेरावल में बोले PM, नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ें भूपेंद्र

Gujarat Elections PM Modi के लिए खास है। उनके गृह राज्य में भाजपा समर्थक उत्साहित हैं। सोमनाथ की रैली में मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी। Gujarat Elections PM Modi Somnath Election Rally Chants of Modi Modi in Veraval

Gujarat Elections PM Modi के लिए खास है, क्योंकि 12 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स बड़ी तादाद में हैं। इसके अलावा पीएम के गृह राज्य में भाजपा का बड़ा वोटबैंक भी है। दो दशकों से अधिक समय से गुजरात की गद्दी पर काबिज भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करने की तैयारियों में जुटी है। उत्साहित भाजपा समर्थक और नेता-कार्यकर्ताओं को मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते देखा गया।

Gujarat Elections PM Modi

Recommended Video

    Gujarat election 2022: PM Modi ने जनता से रैली में की बड़ी अपील | वनइंडिया हिंदी |*News

    सोमनाथ में मोदी-मोदी, देखें वीडियो

    गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान का समय नजदीक आ रहा है। भाजपा नेता और समर्थक उत्साहित हैं। इसकी मिसाल सोमनाथ में पीएम मोदी की रैली में दिखी जब वेरावल नगरपालिका क्षेत्र की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री और भाजपा समर्थकों ने मोदी-मोदी का नारा लगाया। पीएम मोदी के अलावा इस रैली में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद रहे।

    भूपेंद्र पटेल को जिताने की अपील

    भाजपा समर्थकों के उत्साह से अभिभूत प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, "सौराष्ट्र में यह मेरी पहली चुनावी रैली है और वह भी महादेव की धरती सोमनाथ की पावन भूमि पर।" उन्होंने गुजरात में भाजपा शासन के दौरान हुए कार्यों का जिक्र कर कहा कि कच्छ का रण हमारे लिए समस्या हुआ करता था, हमने कच्छ के इस रण को बदल कर 'गुजरात का तोरण' बना दिया है।

    नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ें भूपेंद्र

    बकौल प्रधानमंत्री मोदी, आज गुजरात के समुद्र तट हलचल कर रहे हैं। गुजरात के बंदरगाह भारत की समृद्धि के द्वार बन गए हैं। गुजरात में भूपेंद्र पटेल के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए पीएम मोदी ने वोटर्स से कहा कि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड तोड़े भूपेंद्र। उन्होंने लगभग आधे घंटे के अपने संबोधन के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को वोट की अपील के साथ विकास के वादों को भी दोहराया। वेरावल म्युनिसिपैलिटी की रैली के बाद पीएम मोदी ने धोराजी में भी चुनावी रैली को संबोधित किया।

    Gujarat Elections PM Modi

    पीएम मोदी की धुआंधार चुनावी रैलियां

    ANI की वीडियो में पीएम मोदी के संबोधन से पहले मोदी-मोदी की गूंज सुनी जा सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री सौराष्ट्र में धुआंधार चुनावी जनसभाएं करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम आठ रैलियों के अलावा भाजपा नेताओं के साथ बंद कमरे में भी बैठक करेंगे। इस मीटिंग में बीजेपी की रणनीति को धार देने पर मंथन किया जाएगा। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में मतदान के बाद आठ दिसंबर को असेंबली इलेक्शन के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+