Gujarat Electios: नवसारी में आप नेता राघव चड्ढा का फिल्मी अंदाज, अमिताभ स्टाइल में कहा- हमारे पास केजरीवाल है
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार की धार को तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के बड़े लीडर आप उम्मीदार के पक्ष में मैराथन रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आप के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी लगातार अपनी रैलियों में बीजेपी को घेरने में लगे हैं। वहीं बुधवार को AAP की रैली में उनका फिल्मी अंदाज नजर आया, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन की स्टाइल में कहा कि हमारे पास केजरीवाल है।

गुजरात के नवसारी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा बीजेपी पर आक्रामक होते नजर आए। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि आजाद भारत में अगर कोई ईमानदार नेता है तो अरविंद केजरीवाल और अगर कोई ईमानदार पार्टी है, तो वह है आम आदमी पार्टी। इतना ही नहीं बीजेपी के 30 हजार के पैकेज पर कहा कि गुजरात के लोगों को यह तय करना चाहिए कि वे भाजपा को वोट देकर व्यापारियों को 30,000 करोड़ का लाभ कमाना चाहते हैं या "आप" को वोट देकर लोगों को 30,000 करोड़ का लाभ कमाना चाहते हैं।
आप नेता की सभा में भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा था। इस दौरान उन्होंने फिल्मी अंदाज में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, " ये बीजेपी वाले आते हैं हमें कहते हैं कि हमारे पास एजेंसियां है, ED है, CBI है, Income Tax है,Police है, Media है और पैसा है , तुम्हारे पास क्या है? तो हम बीजेपी वालों को कहते हैं कि हमारे पास केजरीवाल है।" इतना ही नहीं आप नेता ने कहा कि एक-एक गुजराती तय कर चुका है कि इस बार वो अपने बच्चों का भविष्य चुनेंगे, वो AAP को चुनेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications