गुजरात को नया CM मिला, लेकिन डिप्टी CM पर अभी सस्पेंस, नितिन पटेल बोले- मुझे पद मिले न मिले, काम करता रहूंगा
अहमदाबाद। पाटीदार नेता भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मौजूदा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उन्हें बधाई दी। भूपेंद्र पटेल से नजदीकियों पर बात करते हुए नितिन पटेल ने आज कहा, "भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं। मुझे उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर खुशी हो रही है। मैंने उन्हें बधाई दी है। जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है।"
Recommended Video

भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने के पार्टी के फैसले पर गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि, इस पर मैं नाराज नहीं हूं। मैं 18 साल की उम्र से बीजेपी में काम कर रहा हूं और आगे भी काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा, "मुझे पार्टी में कोई पद मिले या न मिले, मैं पार्टी में काम करता रहूंगा।"
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज गुजरात आ रहे हैं। अभी मैं हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने जा रहा हूं।"
मालूम हो कि, हाल ही में हुई विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र के नाम का ऐलान किया था। नरेंद्र तोमर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गुजरात आ चुके हैं।
गुजरात को नया डिप्टी सीएम भी मिलेगा?
मुख्यमंत्री नया आने के साथ ही गुजरात में नए उपमुख्यमंत्री के नाम की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि, भूपेंद्र पटेल सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं, किंतु उनके साथ कोई और शपथ नहीं लेगा, क्योंकि उपमुख्यमंत्री के नाम पर अब फैसला नहीं हुआ है।

मोदी की तारीफ में क्या बोले भूपेंद्र पटेल?
मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल ने कहा कि, यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का तहे दिल से आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि, गुजरात में विकास के जो काम बाकी हैं, हम उन्हें बिना रुके आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, 'हम संगठन को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इसके बाद भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से भी मिले। बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2.20 बजे राजभवन में होगा।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications