1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला देश में 12वां राज्य बना गुजरात, अब तक 25.60 लाख टेस्ट
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख का आंकड़ा पार गई है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां फिर 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। एक दिन के भीतर 1325 नए संक्रमित मिलना प्रदेश में अब तक सर्वाधिक रहा है। जिसके चलते कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 10,03,75 हो गए। जिनमें से 30 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए।
Recommended Video
अहमदाबाद सूरत में सबसे ज्यादा मरीज
गुजरात का ही सूरत जिला 22 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहा है। यह शहर बीते जुलाई महीने से गुजरात में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट भी बना हुआ है। इस शहर में रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को सूरत में 272 केस सामने आए। फिलहाल मौत की संख्या यथावत बनी हुई है। बीते रोज 3 मौतों के साथ कुल मौतों की संख्या 830 पहुंच गई।
गुजरात: 77882 मरीज कोरोना मुक्त, अब 15631 का चल रहा उपचार, 5 लाख लोग क्वारंटाइन में
1 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाला 12वां राज्य
गुजरात अब देश में 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला 12वां राज्य हो गया है। पहले नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां अब तक 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दूसरे पर आंध्र व तीसरे पर तमिलनाडु है। इनके बाद कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पं बंगाल, बिहार, तेलंगाना एवं असम राज्य आते हैं। असम से नीचे ओडिशा है और फिर गुजरात है। गुजरात से ठीक नीचे राजस्थान है।
गुजरात: कोरोना से मौतें 3000 पार, अकेले सूरत में अब तक 811 लोगों की जान गई
81,180 लोग कोरोना वायरस से मुक्त हुए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि, गुजरात में अब तक कुल 81,180 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल यहां 16,131 सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1126 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे। हालांकि, मौतें भी काफी हुई हैं। बीते रोज हुई कुल 16 मौत के साथ प्रदेश में यह आंकड़ा 3064 हो गया है। प्रदेश में रिकवरी रेट 81% के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा 16% केस एक्टिव हैं।
गुजरात: 69,212 मरीज कोरोना मुक्त हुए, रिकवरी रेट 80% पहुंचा, अब 47,14,63 लोग क्वारंटाइन
राज्य में अब तक कुल टेस्ट 25,59,916
गुजरात में कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो अब तक यहां 25,59,916 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें से 4 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में पिछले 33 दिनों में अब तक हुए टेस्ट के 70 प्रतिशत टेस्ट हुए हैं, जिसके कारण मरीज बढ़ रहे हैं। जबकि, 67% टेस्ट 60 दिनों में किए गए हैं। प्रदेश में 81 प्रतिशत मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
वे जिले जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज
3,671
अहमदाबाद
2,924
सूरत
2,110
राजकोट
1,641
वडोदरा
503
मेहसाणा
491
भावनगर
478
जामनगर
400
अमरेली
395
गांधीनगर
383
पंचमहल
333
कच्छ