गुजरात: 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 9 अक्‍टूबर से भरे जाएंगे नामांकन, आयोग ने बताईं जरूरी बातें

अहमदाबाद। गुजरात की 8 विधानसभा सीटों के लिए अगले माह उपचुनाव कराए जाएंगे। उपचुनाव के लिए नामांकन 9 अक्‍टूबर से भरे जाएंगे। चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्‍याशी अपना नामांकन ऑनलाइन भी भर सकेंगे। यानी उन्हें सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से अब यह भी बताया गया है कि, कोरोना से पीड़ित व्यक्ति भी वोट डाल सकेगा। कोरोना रोगी भी पीठासीन अधिकारी को सूचित चुनाव आयोग के निर्धारित नमूना फॉर्म 12डी भरकर भेज सकते हैं, ताकि उनको वोटिंग में शामिल किया जा सके।

चुनाव आयोग की ओर से कही गईं ये बातें

चुनाव आयोग की ओर से कही गईं ये बातें

चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी डॉ. एस मुरली कृष्णा के मुताबिक, प्रत्‍याशी ऑनलाइन अर्जी कर अपना हस्‍ताक्षरित आवेदन फार्म जमा करा सकेंगे। 90 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्‍यांग व कोरोना संक्रमित को बूथ लेवल के ऑफिसर नमूना फार्म-12 मुहैया करांएगे। उसके बाद चुनाव अधिकारी की ओर से उन्‍हें बैलेट पेपर देकर स्‍पेशल पोलिंग टीम के जरिए इकट्ठा किया जाएगा। यह पहल इसलिए की गई है ताकि कोरोना महामारी के दिनों भी कोई व्यक्ति वोटिंग से वंचित ना रह जाए।

8 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी

8 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी

ज्ञातव्य है कि सितंबर माह के अंत में चुनाव आयोग ने ऐलान किया था कि, गुजरात की 8 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी। उसके बाद 10 नवंबर को चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। गुजरात के अलावा ​मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में उपचुनाव होंगे। वहीं, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 54 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद सभी सीटों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। बिहार चुनाव के नतीजे भी 10 नवंबर को ही आएंगे।

19 अक्टूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख

19 अक्टूबर नाम वापसी की आखिरी तारीख

गुजरात में जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें कच्छ की अबडासा, बोटाद की गढड़ा, अमरेली की धारी, मोरबी की मोरबी-मालिया, सुरेन्द्रनगर की लींबडी, वडोदरा की करजण, डांग की डांग विधानसभा वलसाड की कपराडा सीट शामिल हैं। ये वो सीटें हैं, जिनसे इसी साल कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफे दिए थे। अब कई महीनों बाद इन सभी सीटों पर उपचुनाव होने हैं। आयोग के अधिकारियों ने बताया है कि, गुजरात की सीटों के लिए 16 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तारीख होगी। वहीं, 19 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+