विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुजरात भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, कांग्रेस जिताऊ प्रत्याशियों को ही देगी मौका

अहमदाबाद। विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुजरात में प्रदेश भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज हो रही है। इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेशाध्यक्ष सी आर पाटिल मौजूद रहेंगे। जिसमें अगले माह 8 सीटों पर आयोजित होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया, उपचुनाव के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भार्गव भट्ट, पूर्व मंत्री शंकर चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

Gujarat BJP Parliamentary Boards meeting for assembly by-polls

इन 8 सीटों पर होने हैं चुनाव
गुजरात में जिन 8 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें कच्छ जिले की अबडासा सीट, सुरेन्द्रनगर जिले की लिंबडी सीट, अमरेली जिले की धारी सीट, बोटाद जिले की गढड़ा (सुरक्षित) सीट, वडोदरा जिले की करजण सीट, वलसाड जिले की कपराडा (सुरक्षित) सीट, मोरबी सीट और डांग (सुरक्षित) सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा सीटों पर आगामी 3 नवम्बर को उपचुनाव होगा। उसके बाद मतगणना 10 नवम्बर को होगी। 10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे।

Gujarat BJP Parliamentary Boards meeting for assembly by-polls

कांग्रेस का फैसला- जिताऊ प्रत्याशी ही लड़ेंगे चुनाव
भाजपा की तैयारी से पहले ही कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि, गुजरात की आठ सीटों पर अगले माह होने वाले उपचुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा जाएगा। जो भी स्थानीय कार्यकर्ता और नेता तय करेंगे, उन नामों का ही चयन किया गया है। बता दें कि, हाल ही गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने फिलहाल स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ता से रायशुमारी कर 2 से 3 नामों की पैनल बनाई थी। यह पैनल दिल्ली आलाकमान को भेजी जाएगी।

Gujarat BJP Parliamentary Boards meeting for assembly by-polls
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+