गुजरात: बीजेपी नेता ने उड़ाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, शादी में जुटे हजारों लोग, Video वायरल
अहमदाबाद, 18 जनवरी: गुजरात में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को लागू किया गया है, जिसमें नाइट कर्फ्यू से लेकर शादी-समारोह में लोगों के शामिल होने की संख्या तक निर्धारित है, लेकिन राज्य की सत्ताधारी पार्टी की सरकार के नेता ही कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। तापी जिले में स्थानीय बीजेपी नेता अपनी सरकार को ठेंगा दिखाते हुए शादी समारोह में हजारों की भीड़ इकट्ठा कर डाली।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला तापी जिले के डोलवन ब्लॉक का है, जहां स्थानीय भाजपा नेता और डोलवन तहसील के उपाध्यक्ष सुनंदा के परिवार की शादी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे, जहां दूर-दूर तक कोरोना प्रतिबंधों से कोई वास्ता नहीं था। वहीं इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता हैं कि कैसे लोगों की भारी भीड़ शादी में उमड़ी हुई है और डीजे पर जमकर डांस भी किया जा रहा है।
इसको कहते है पागलपन - पूरा गाँव शादी में बुला लिए नेता जी ने
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) January 18, 2022
कोरोना ऐसे कैसे रुकेगा साहब Tapi district #Gujarat . action and enquiry has beeen ordered pic.twitter.com/SR5uyMaAJ4
वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गुजरात सरकार ने अपनी गाइडलाइन में शादी में 150 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगाई है, लेकिन बीजेपी नेता के परिवार में हुई इस शादी में किसी भी तरह से नियमों की पालना होती हुई नहीं दिखाई दी।
गौरतलब है कि देश के और राज्यों की तरह गुजरात भी कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 17,119 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 7,883 लोग रिकवर हुए है। वहीं मंगलवार को वायरस के 10 लोगों की जान भी गई हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 80,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications