Khambhalia Election Results: बीजेपी प्रत्याशी से हारे AAP सीएम फेस इसुदान गढ़वी, जानें किसे मिले कितने वोट
आम आदमी के सीएम फेस इसुदान गढ़वी खंभालिया विधानसभा सीट पर हार गए है। गढ़वी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी प्रत्याशी अयार मुलुभाई बेरा से 18,838 वोटों से चुनाव हार गए।

Isudan Gadhvi Khambhalia Election Results (खंभालिया चुनाव परिणाम): गुजरात की खंभालिया (Khambhalia) सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सीएम फेस इशुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) चुनाव हार गए हैं। इशुदान गढ़वी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी प्रत्याशी अयार मुलुभाई बेरा से 18,838 वोटों से चुनाव हार गए है। गढ़वी को 58467 वोट मिले है तो वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अयार मुलुभाई बेरा को 77305 वोट प्राप्त हुए है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, खंभालिया विधानसभा सीट पर AAP सीएम फेस इशुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को पोस्टल बैलेट में 622 वोट मिले तो ईवीएम में 58467 वोट मिले। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अयार मुलुभाई बेरा को पोस्टल बैलेट में 529 और ईवीएम में 77305 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक विक्रम माडम रहे। उन्हें पोस्ट बैलेट और ईवीएम समेत 44715 वोट प्राप्त हुए।
आपको बता दें कि, खंभालिया सीट पर 11 बजे तक सामने आए रुझानों में 4,135 मतों से आगे चल रहे थे। जैसे ही 12 बजे गढ़वी पीछे होना शुरू हो गए थे। चुनाव आयोग के आकंड़ो के मुताबिक, गढ़वी 12 बजे तक बीजेपी के प्रत्याशी मुलुभाई बेरा से 6185 मतों से पीछे हो गए थे। जिसके बाद यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता चल गया। बता दें, 3 बजे तक इशुदान गढ़वी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी प्रत्याशी अयार मुलुभाई बेरा से 18,745 वोटों से चुनाव हार गए है।
ईसूदान गढ़वी का जन्म गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के पिपलिया में हुआ था। गढ़वी ने खंबालिया, जामनगर और अहमदाबाद से पढ़ाई की है। उन्होंने 2005 में अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर किया था। एक प्रशिक्षु पत्रकार से, वह केवल 32 वर्ष की आयु में वीटीवी न्यूज के संपादक बन गए। लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए उन्हें बहुत सारे अनुरोध मिलने लगे, और वे कोरोनाकाल के दौरान बेहद चर्चा में रहे थे।
गढ़वी 14 जून 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और वो पार्टी में नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी थे। अरविंद केजरीवाल ने 4 नवंबर को सीएम फेस के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि गुजरात की 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने अपनी राय दी थी, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने ईसूदान गढ़वी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। केजरीवाल ने कहा कि जो जनता की राय है वही हमारी पार्टी की राय होगी। इसलिए सीएम फेस गढ़वी ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications