छुट्टियां बिताकर कश्मीर ड्यूटी पर जा रहे फौजी की बाइक में लग गई आग, जीजा समेत दर्दनाक मौत

वडोदरा। गुजरात में पंचमहल जिले की घोघंबा तहसील स्थित लामडाधरा गांव के रहने वाले फौजी की बाइक दुर्घटना में जान चली गई। मृतक फौजी की पहचान अमितभाई रामसिंह नायक के रूप में हुई। बीते दिनों वे छुट्टी मनाने घर आए थे। वह कश्मीर में तैनात थे। गुजरात से उन्हें वापस ड्यूटी पर जाना था, तो अपने जीजा के साथ बाइक ​लेकर घर से निकले। संयोगवश, हालोल रोड पर उनकी बाइक में आग लग गई। बाइक जलने पर अमितभाई और उनके जीजा भी मौत के आगोश में समा गए।

Gujarat: army man death in bike accident

संवाददाता के अनुसार, अमितभाई पिछले 5 साल से भारतीय सेना में थे। उनकी पोस्टिंग कश्मीर की सीमा पर थी। वह दिवाली की छुट्टियां मनाने अपने गांव आए थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद वह अपने जीजाजी प्रमोदभाई नायक के साथ कश्मीर लौटने के लिए बाइक पर वडोदरा जाने निकले थे। वडोदरा से वह ट्रेन या प्लेन के जरिए आगे का सफर करते।

हालोल रोड पर होटल सर्वोत्तम के सामने विट्ठलपुरा गांव के पास अचानक उनकी बाइक में आग लग गई। जिसके चलते दोनों बुरी तरह झुलस गए और बाइक से गिरने की वजह से गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+