पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत लेकिन खुद जान दे दी, 23 साल की महिला ने क्यों छोड़ी दुनिया? हर कोई गमगीन
gujarat latest news today :गुजरात के मोरबी में करवाचौथ के पर्व पर दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। पति घर पर नहीं था। विवाहिता को उम्मीद थी कि, पति उसका व्रत खुलवाने के लिए आएगा। मगर, पति ने घर आने में देर होने की बात कही तो वो आहत हो गई। पति के वियोग में पत्नी ने वहीं फांसी लगा ली।

पति घर नहीं आया तो पत्नी ने दे दी जान
इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वे पूरे मामले की जांच-पड़ताल करेंगे। प्रारंभिक जानकारी यह है कि, पति के घर आने से पहले ही पत्नी ने बिना व्रत तोड़े अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका नाम आरती जयदीप सिंह झाला था। वह मोरबी के रंगपर गांव की रहने वाली थी। उसकी आयु 23 वर्ष थी।

करवाचौथ का व्रत रही थी 23 वर्षीय झाला
पुलिस इस दुखद घटना की जांच में जुट गई है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, 23 वर्षीय विवाहिता आरती जयदीप सिंह झाला ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, क्या वाकई उसने पति के समय पर घर न आने के कारण फांसी लगाई?
विवाहिता की मौत ने मायके वालों को झकझोर कर रख दिया है। वे रो-बिलख रहे हैं। वहीं, ससुराल पक्ष के ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि, करवाचौथ की रात पति ने पत्नी को देर से घर आने की बात कही थी। पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत के बाद से ही पत्नी आहत थी।

'पति ने देर से घर आने की बात कही थी'
पत्नी ने करवाचौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था, और भारतीय समाज में यह मान्यता है कि व्रत रखने वाली स्त्री अपने पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत पूरा कर सकती है, बताया जा रहा है कि, यहां पति ने जब पत्नी को देर से घर आने की बात कही तो उसे बुरा लगा। आवेश में आकर पत्नी ने जान दे दी।












Click it and Unblock the Notifications