Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरिद्वार कुंभ मेले से लौटे गुजरात के 49 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, बिना RT-PCR टेस्ट एंट्री बैन

अहमदाबाद। हरिद्वार कुंभ मेले में हिस्‍सा लेने के बाद गुजरात लौटने वालों में से 49 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह आंकड़ा पिछले दो दिनों का है, जब उन लोगों का कोरेाना टेस्‍ट कराया गया था। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि, सभी संक्रमित लोगों को शहर के कोविड केयर सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Recommended Video

    haridwar kumbh 2021:सभी 13 अखाड़ों का गंगा में शाही स्नान, श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर डुबकी लगाई
    दो दिनों में 49 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिले

    दो दिनों में 49 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिले

    अहमदाबाद नगर निगम के एक बयान में कहा गया कि, उत्‍तराखंड में हरिद्वार कुंभ मेले से आए 533 लोगों में से जिनका शनिवार और रविवार को शहर के साबरमती रेलवे स्टेशन पर परीक्षण किया गया था, वहां 49 से अधिक लोगों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अधिकारी के मुताबिक, हरिद्वार से ट्रेन द्वारा साबरमती पहुंचने पर शनिवार दोपहर को 313 कुंभ के यात्रियों ने स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराया था। जिनमें से, 34 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसके बाद रविवार को, स्टेशन पर 220 लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया गया, जिनमें से कुल 15 लोग संक्रमित पाए गए।

    मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिए ये आदेश

    मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिए ये आदेश

    सभी संक्रमित व्यक्तियों को शहर के कोविद केयर सेंटर में स्थानांतरित किया जाता रहा। मालूम हो कि, राज्य में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को घोषणा की थी कि कुंभ मेले में भाग लेने के बाद राज्य लौटने वाले लोगों को संबंधित गांव या शहरों में प्रवेश करने से पहले कोरोना परीक्षण से गुजरना होगा। उन्होंने कहा था कि गुजरात के सभी जिलों के कलेक्टरों को कुंभ मेले से लौटने वालों पर नजर रखने और उनका परीक्षण करवाने के आदेश दिए गए हैं।

    बिना RT-PCR टेस्ट एंट्री पर बैन

    बिना RT-PCR टेस्ट एंट्री पर बैन

    वहीं, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में प्रशासन ने कुंभ से लौटने वालों को बिना RT-PCR टेस्ट के एंट्री पर बैन लगा दिया है। साथ ही RT-PCR के बिना अपने घर लौटने से रोकने के लिए नाकाबंदी लागू करने के लिए कहा गया है। कहा जा रहा है कि, श्रद्धालु की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर ही शहर में जाने दिया जाएगा। वहीं, कोरोना पॉजिटिव होने पर 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+