सुहागरात के दिन दूल्हे ने दुल्हन को पोर्न वीडियो दिखाने के बाद की ये डिमांड और फिर...
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, वडोदरा के पंचमहल की रहने वाली एक युवती की शादी 13 दिसंबर को हुई थी। अपने हमसफर को लेकर कई अरमान संजोने वाली दुलहन के लिए दूल्हा एक दरिंदा साबित हुआ। शादी की रात दूल्हे ने लाल जोड़े में सजी अपनी दुल्हन को मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो और फोटो दिखाई। साथ ही कहा कि वह भी इसी तरह से अप्राकृतिक सेक्स करें।

क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वडोदरा की रहने वाली महिला का शादी के कुछ दिनों बाद सब्र का बांध टूट गया और उसने हलोल पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि 13 दिसंबर को उसकी घरवालों की रजामंदी से शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद 14 दिसंबर की सुबह हम दोनों होटल सर्वोत्तम गए। होटल के अंदर दूल्हे ने अपने फोन से पॉर्न वीडियो और अश्लील फोटो नवविवाहित पत्नी को दिखाए और कहा कि वह भी इसी तरह से अप्राकृतिक सेक्स करे।

पति ने किया अप्राकृतिक सेक्स करने लिए मजबूर
आरोप है कि नवविवाहिता ने अपने पति का विरोध किया तो उसके पति ने उसे अप्राकृतिक सेक्स करने लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक आईपीसी की धारा 377 के तहत अश्लील कृत्य दिखाना अपराध है। इसके अलावा आईटी ऐक्ट की धाराओं को भी जोड़ा गया है। हलोल पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शादी के तुरंत बाद नवविवाहित जोड़े ने रात करीब 2.30 बजे होटल के अंदर प्रवेश किया। कुछ घंटे बिताने के बाद यह जोड़ा होटल से निकल गया था।

कोर्ट में दी तलाक की अर्जी
कपल ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को बता दिया था। उन्होंने बताया कि शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। अब यह जोड़ा तलाक लेने जा रहा है। इसके लिए दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। शुक्रवार को पुलिस ने होटल में किए अपराध के लिए मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications