गुजरात: भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए प्रशासन ने खुले मैदान में खुलवाईं अनाज, दूध, फल-सब्जी की दुकानें
गांधीनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद से लोगों को जरूरी चीजों की किल्लत होन लगी हैं। ऐसे हालात में अनाज, सब्जी, दूध और सब्जी जैसी आवश्यक सामान की आपूर्ति सुचारू रखने के साथ ही लोगों को भीड़ से बचाने के लिए गुजरात में वापी की नगर पालिका ने भी इंतजाम किए हैं। पालिका की ओर से खुले मैदानों में सब्जी और फल बेचने की व्यवस्था कराई गई है। अधिकारियों ने कहा कि, सब्जी मंडी में ज्यादा भीड़ होने के कारण गंदगी भी अधिक होने की आशंका थी। ऐसे में लोगों को भीड़ से बचाने और स्वच्छतापूर्ण वातावरण में जरुरत के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नगर पालिका ने यह कदम उठाया।

पालिका की इस पहल के तहत शहर के नपा मैदान, मुक्तानंद मार्ग स्थित मैदान, आरजीएएस हाइस्कूल मैदान और अंबेडकर नगर के सामने स्थित मैदान में सब्जी के ठेले लगेंगे। सभी के बीच एक-एक मीटर का अंतर रहेगा। साथ ही ग्राहकों को भी एक-एक मीटर की दूरी पर खड़ा किया जाता रहेगा। इसके लिए, घेरे बनाए गए हैं। लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में खरीदी करने की सुविधा मिलेगी। पालिका ने अनाज समेत किराना के अन्य सामान के लिए भी नगर पालिका ने अलग-अलग वार्ड के अनुसार बड़ी दुकानों तथा स्टोर मालिकों के साथ वितरण व्यवस्था का आयोजन किया है।
एक व्यापारी ने कहा कि, इससे लोगों को घर बैठे जरूरत का सामान मिलेगा और उन्हें बाजार तक आने की जरूरत नहीं महसूस होगी। इसके लिए नगर पालिका शहरी क्षेत्र के सभी घरों के फोन नंबर के डेटा को एकत्रित कर एसएमएस, वाट्सअप द्वारा वार्ड स्तर पर दी गई किराना दुकान मालिकों के नंबर मैसेज किए जा रहे हैं। डिलीवरी करने वालों को आईकार्ड दिया जाएगा। इससे लॉकडाउन में लोग घरों मे रहकर अपनी जरूरत के सामान आसानी से पा सकते हैं।
Recommended Video
प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गरीब वर्ग के लिए दाताओं के पास से दान एकत्रित कर अनाज वितरण की व्यवस्था भी की गई है। निराधार, भिक्षुकों को तैयार भोजन के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। इसी तरह राज्य के लगभग हर शहर में कुछ नेकदिल लोग भूखों को खाना वितरित कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications