उपद्रवियों ने नहीं तोड़ी, ट्रैक्टर की टक्कर से टूटी थी गांधी प्रतिमा: गुजरात पुलिस
अमरेली. गुजरात में लाठी के पास दुधाणा गांव में जो गांधी प्रतिमा नीचे टूटी-बिखरी पाई गई, उसे असामाजिक तत्वों ने नहीं, बल्कि किसी ट्रैक्टर ने तोड़ा था। पुलिस ने इस मामले में एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद यह बात कही है। प्रतिमा दरअसल, किसी ट्रैक्टर से टकराकर टूटी थी। पुलिस अब उन ट्रैक्टर वाले आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। गांधी प्रतिमा तोड़े जाने की खबर आग की तरह देशभर में फैल गई थी, सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की जाने लगी। जिसमें कांग्रेस एवं वामपंथियों ने सत्ताधारी भाजपा समर्थित गुटों का हाथ होने की बातें कही थीं। मगर, अब इस मामले में आरोपी सूरत के उद्योगपति सवजी भाई ढोलकिया से पूछताछ होगी।

यहां टूटी थी गांधी प्रतिमा
दुधाणा गांव में हरिकृष्ण सरोवर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति टूटी पड़ी मिली थी। यह घटना दो जनवरी की थी, किंतु दो दिनों बाद इसका खुलासा हुआ। ट्रैक्टर से टकराने के बाद मूर्ति का मलबा हटा लिया गया था। दो जनवरी को हुई इस घटना के बाद 4 को रात में मूर्ति के टुकड़े कर उसे घटनास्थल पर रख दिया गया। बाद में यह खबर फैलाई गई कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़ दी है। अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, इधर से आवागमन भी बंद कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications