गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के इस ट्रस्ट ने दिया ₹551,111,11 चंदा, अब तक मिले 100 करोड़ से ज्यादा

Google Oneindia News

ram temple donation drive, सूरत। गुजरात के अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि में 5 करोड़ 51 लाख 11 हजार 111 रुपए चंदा दिया गया है। अयोध्या में बनने वाले रामजन्मभूमि मंदिर के लिए श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समारोह सूरत के सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में हुआ। जहां अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पांच करोड़, इक्यावन लाख, ग्यारह हजार, एक सौ ग्यारह (5,51,11,111/-) रुपए के चेक सौंपे। इस मर्तबा राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि, मकर संक्राति से अब तक गुजरात से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा मिल चुका है। अब चंदा-अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें सूबे के सभी 184,45 गांवों में संपर्क का लक्ष्य रखा गया है।

Fund collection for the construction of Ram Temple: this surat based Trust gives 551,111,11 rupees

15 जनवरी से लिया जा रहा चंदा
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा जुटाया जा रहा है। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के मार्गदर्शन में आयोजित निधि संग्रह अभियान के तहत कई टीमें गुजरात राज्य के लोगों से भी रकम जुटा रही हैं। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में 15 जनवरी से चंदा लेना शुरू किया है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा रहा देशभर से चंदा, गुजराती हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रुपएअयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाया जा रहा देशभर से चंदा, गुजराती हीरा कारोबारी ने दिए 11 करोड़ रुपए

इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की थी। रामनाथ कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया था। इस अभियान के पहले 2 दिन में ही देशभर से 100 करोड़ रुपए दान मिला। अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा जुटाया जा चुका है।

गुजरात: 7 फेरों के बाद दुल्हन ने कन्यादान में मिले 1.5 लाख रुपए राम मंदिर के लिए दिए, बोली- अयोध्या जाकर करूंगी भगवान के दर्शनगुजरात: 7 फेरों के बाद दुल्हन ने कन्यादान में मिले 1.5 लाख रुपए राम मंदिर के लिए दिए, बोली- अयोध्या जाकर करूंगी भगवान के दर्शन

कैसे और किसे दिया जाता है चंदा?
लोग नगद और चेक के अलावा UPI, NEFT, RTGS, IMPS से भी चंदा दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, 10,100, 1000 या 2 हजार के उूपर का चंदा कोई भी दे सकता है। आप चाहें तो ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे UPI, NEFT, RTGS, IMPS कर सकते हैं। ट्रस्ट ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट की डीटेल भी दी है।

Comments
English summary
Fund collection for the construction of ayodhya Ram Temple: this surat based Trust gives 551,111,11 rupees
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X