गुजरात: कूड़ा डालने गई नाबालिग दलित किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कोरोना की जांच को भेजा

महिसागर। गुजरात के महिसागर में एक नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप किया गया। इस मामले में 4 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात 16 को अंजाम दी गई थी। पीड़िता के पिता का कहना है कि, पुलिस ने एक ही आरोपी को नामजद किया है, जबकि अन्य दुष्क​र्मियों को बचाया जा रहा है। वहीं, महिसागर पुलिस कह रही है कि, चारों आरोपितों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Four boys physically harassed a minor dalit girl in mahisagar gujarat, police send them Covid-19 centers

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक, उसकी बेटी कचरा डालने पास के खेत में गई थी, तभी आरोपियों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग ने घर आकर परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे पुलिस थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई। इसी आधार पर पुलिस ने उसी गांव के चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई गई।

पीड़िता के पिता ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, 'मेरी बेटी से हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर में चार के बजाए सिर्फ एक का ही नाम दर्ज किया है। बाद में चारों आरोपियों को पकड़ा।' हालांकि, पुलिस ने कहा कि शुरू में पीड़िता हमारे पास आई तो उसने सिर्फ एक आरोपी का ही नाम लिया। लेकिन पूछताछ में तीन और लोगों के नाम सामने आने पर उसे एफआईआर में दर्ज कर सभी को पकड़ लिया गया।

Four boys physically harassed a minor dalit girl in mahisagar gujarat, police send them Covid-19 centers

पुलिस उपाधीक्षक धवल भट्ट ने कहा कि, आरोपियों पर आईपीसी धारा-376डी (गैंगरेप), यौन अपराधों से बच्चो का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल, चारों को कोरोना जांच के लिए कोविड-19 टेस्ट सेंटर भेजा गया है और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार को अब कोई समस्या नहीं है और सभी संदेह दूर कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+