Gujarat: गुजरात में भारी बारिश के बाद बांध ओवरफ्लो, कई जिलों में बनी बाढ़ जैसी स्थिति, अब तक 9 लोगों की मौत
Gujarat Heavy Rains: गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात के चलते कई बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। जूनागढ़ शहर में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। दामोदर कुंड में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है।
ऐसे में गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आलम यह है कि कुछ इलाकों में 24 घंटे में 398 मिमी बारिश दर्ज की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से शहरों और गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

9 लोगों की मौत
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार पिछले दो दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की जान भी चली गई है। दूसरी तरफ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को कच्छ, जामनगर, जूनागढ़ और नवसारी में तैनात किया गया है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से थे।
#WATCH | Gujarat: Vanthali Ozat Viar Dam in Junagarh overflows due to heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/KftxEcM07R
— ANI (@ANI) July 1, 2023
एसईओसी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य के 37 तालुकाओं में शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाप्त हुए 30 घंटों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई।
इधर, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शुक्रवार रात गांधीनगर में एसईओसी में अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की और उन्हें निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने सहित बचाव और राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।
मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को राज्य में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी और रविवार तक स्थिति सामान्य होने लगेगी। हालांकि, विभाग ने रविवार सुबह तक उत्तर और दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications