गुजरात: केमिकल फैक्ट्री के प्लांट में भीषण ब्लास्ट, आवाज 15 किलोमीटर तक सुनाई दी, 24 लोग घायल
भरूच। गुजरात में भरूच जिला स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के प्लांट में भीषण ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते आग लग गई। इस घटना में 24 लोग घायल हुए। कई की हालत गंभीर हो गई। यह हादसा झगड़िया में जीआईडीसी स्थित केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में मंगलवार तड़के हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें दौड़ गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया।

Recommended Video
घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने बताया कि, रात को वे सोए हुए थे, तभी तेज आवाज सुनाई और आग की लपटें दिखने लगीं। धमाके की आवाज बहुत दूर तक गई। बाद में पता चला कि,केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में यह हादसा हुआ। कंपनी के सीएम नामक प्लांट में हुए इस धमाके की वजह से आस-पड़ोस में कोहराम मच गया। घटना के वक्त वहां 2 दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिनमें से 24 घायल बताए जा रहे हैं। बहरहाल, आग बुझा दी गई है।

गांवों में खिड़कियों के शीशे टूटे
यूपीएल कंपनी से कुछ दूरी पर मौजूद गांव दढेड़ा, फुलवाड़ी और करलसाडी गांव के लोगों का कहना है कि, प्लांट में हुए धमाके की आवाज 15 किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाके की वजह से हमारे घरों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। यह बम जैसा धमाका था। हमें लगा, जैसे भूकंप आ गया। कुछ गांव में तो लोग घर से बाहर निकल आए थे।












Click it and Unblock the Notifications