बेटी को हवस का शिकार बनाया, प्रेग्नेंट होने पर भतीजे को फंसाया, DNA रिपोर्ट से फूटा पिता का भांडा
जामनगर. गुजरात के जामनगर में एक बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। वह प्रेग्नेंट हुई तो उसके बाप ने भतीजे को फंसा दिया। बहरहाल उस बाप के पापों का भांडा तब फूट गया, जब उसकी बेटी के गर्भस्थ शिशु से आरोपी का डीएनए मैच हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाप गिरफ्तार कर लिया है।

चचेरा भाई और पिता दोनों करते थे यौन शोषण
पंचकोशी ए. डिवीजन पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की को नवंबर-2019 में गर्भ ठहर गया था, उस मामले में उसके चचेरे भाई पर आरोप लगे थे। मगर, उस पीड़िता का गर्भ उसके चचेरे भाई का नहीं, बल्कि उसके पिता का है। इस मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी थी, जो डीएनए की रिपोर्ट आने पर सामने लाई गई है। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग के गर्भस्थ शिशु के डीएनए नाबालिग के पिता के डीएनए से मिलते हैं। जिसके चलते यह खुलासा हुआ कि बाप ही ने बेटी से दुष्कर्म किया।

इस तरह फूटा पिता के पाप का भंडा
इस मामले में पीड़ित किशोरी ने पहले एक चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। तब दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि भी हो गई थी। मगर, फिर जब गर्भ में पल रहे बच्चे के डीएनए की रिपोर्ट आई तो बलात्कारी किशोरी का पिता निकला। पुलिस ने पहले चचेरे भाई को गिरफ्तार किया था। अब आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक ने कहा था- पेट में पल रहा बच्चा मेरा नहीं
पुलिस का कहना है कि, जब हमने पीड़िता के चचेरे भाई से पूछताछ की थी तो उसने दुष्कर्म करने की बात कुबूल ली थी। मगर, उसने कहा था कि किशोरी के गर्भ में पल रही संतान उसकी नहीं है। जिसके चलते ही पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाया। उस टेस्ट में आरोपी भाई दोषी साबित हुआ था। मगर, फिर पुलिस ने गर्भस्थ शिशु को लेकर जांच की तो वह किशोरी के पिता के डीएनए से मैच हुआ।

पीड़िता ने अब बताई यह सचाई
वहीं, अब पीड़िता का कहना है कि पहले चचेरा भाई ही यौन शोषण करता था। उसे पिता ने देख लिया था, तो उसको डांटने के बजाय पिता भी वही करने लगा। संवाददाता के अनुसार, यह परिवार जामनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में रहता है।












Click it and Unblock the Notifications