पंजाब-हरियाणा की तरह गुजरात में भी किसान संबंधी बिल के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन, यह बोले नेता
गांधीनगर। केंद्र सरकार के किसान संबंधी विधेयकों के विरोध में कांग्रेस पार्टी किसान नेताओं के साथ राज्यव्यापी आंदोलन की तैयार कर रही है। कांग्रेस ने गुजरात में पंजाब-हरियाणा की तरह ही किसानों के साथ सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है।विधयकों को किसान विरोधी बताते हुए गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राजीव सातव ने कहा है कि, हम भाजपा सरकार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएंगे।
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि, मोदी सरकार जो 3 विधेयक लेकर आई है, उनके खिलाफ देशभर के किसान उतर पड़े हैं। हमारी पार्टी पंजाब व हरियाणा की तरह गुजरात में भी एक आंदोलन खड़ा करेगी। 28 सितंबर को गवर्नर हाउस तक कूच के बाद 2 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला व तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली व धरना होगा। उसके बाद हम 4 जोन में किसान सम्मेलनों का आयोजन कर किसानों को उनके हकों के लिए जागरुक करेंगे।
कृषि विधेयकों पर बोले CM खट्टर- किसान चाहें तो फसल खरीद MSP पर ही होगी, कृषि अदालतें बनेंगी
किसानों
के
साथ
धरना
दिया
जाएगा
कांग्रेस
अध्यक्ष
अमित
चावडा
भी
बोले।
चावड़ा
ने
कहा
कि,
भाजपा
सरकार
ईस्ट
इंडिया
की
तरह
देश
में
कंपनी
राज
स्थापित
करने
पर
आमादा
है।
कांग्रेस
ने
किसानों
को
जमीनों
का
मालिक
बनाया,
लेकिन
भाजपा
की
सरकार
उन्हें
कॉन्ट्रेक्ट
लेबर
बना
देना
चाहती
है।
हमने
तैयारी
कर
ली
है
कि,
आगामी
2
अक्टूबर
को
राज्य
के
सभी
जिला
व
तहसील
मुख्यालयों
पर
कांग्रेस
कार्यकर्ता
रैली
निकालेंगे।
किसानों
के
साथ
धरना
दिया
जाएगा।
कोरोना संकट के बीच पहली बार गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र, विधायकों के लिए बनाए गए ये नियम