गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का EC ने नहीं किया ऐलान, दिवाली के बाद घोषित हो सकता चुनावी कार्यक्रम

Gujarat assembly elections 2022: भारतीय चुनाव आयोग ने आज हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके लिए आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इसमें आयोग के अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में जानकारी प्रेस से शेयर की। चुनाव आयोग की ओर से साढ़े 3 बजे बताया गया कि, हिमाचल विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को सिंगल फेज में होगा। उसके बाद चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

election-commission-did-not-announce-the-dates-of-gujarat-assembly-elections

Recommended Video

    Himachal Election 2022: चुनाव का एलान Gujarat में क्यों नहीं, EC पर उठे सवाल | वनइंडिया हिंदी |*News

    आज ही गुजरात के आगामी चुनावों की तारीखों का ऐलान होने की संभावना थी, लेकिन उसकी तारीख नहीं घोषित की गईं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 अक्टूबर के बाद किया जाएगा। वहीं, यह संभावना भी जताई जा रही है कि, दिवाली बाद गुजरात चुनाव की तारीख उजागर होंगी।

    election-commission-did-not-announce-the-dates-of-gujarat-assembly-elections

    कांग्रेसी नेताओं ने उठाए सवाल
    गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होने पर कांग्रेसी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा इसलिए नहीं की गई ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''निश्चित तौर पर यह इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए। यह हैरान करने वाला नहीं है।''

    वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''गुजरात के चुनावों की तारीख़ दिवाली के बाद घोषित होंगी। तब तक सरकारी खर्चे पर प्रधानमंत्री मोदी खूब जी-भरकर प्रचार कर सकते हैं, साथ ही रेवड़ियां भी बांट सकते हैं!''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+