Earthquake in Gujarat: गुजरात के कच्‍छ में आया भूकंप, 3 मिनट के अंदर दो बार कांपी धरती, क्‍या थी तीव्रता?

Earthquake In Gujarat: गुजरात के कच्‍छ जिले में 16 जुलाई (गुरुवार) को जबरदस्‍त भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब तीन मिनट के अंतराल पर आए भूकंप के तेज झटके से कच्‍छ की धरती कांप उठी। भूकंप के तेज झटके से कच्‍छ के लोगों में दहशत फैल गई और लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकल कर आ ग्‍ए। हालांकि अभी तक इस भूकंप में जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कच्‍छ में भूकंप का पहला झटका दो बजकर बीस मिनट पर है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। वहीं दूसरा भूकंप का झटका तीन मिनट बाद रिक्टर स्केल पर 2:23 बजे आया। हालांकि इसकी तीव्रता पहले से थोड़ी कम 3.2 मापी गई।

Earthquake in gujarat kutch

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले कच्‍छ में दो भूकंप एक के बाद एक आए। पहला जो भूकंप आया उसका केंद्र खावड़ा से 32 किलोमीरटर नार्थ-ईस्‍ट था। वहीं दूसरे भूकंप का केंद्र धोलावीर से 32 किमी वेस्‍ट-नार्थ था।

न्‍यूजीलैंड के साउथ आइलैंड आया भूकंप, 6.3 मापी गई तीव्रता

गुजरात के अलावा न्‍यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में भी गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्‍टर स्‍केल पर 6.3 आंकी गई। जिसके बाद सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। साउथ आइलैंड में आए इस भूकंप का केंद्र यहां का अनाउ शहर से लगभग 40 किलोमीटर नार्थ में था। ये एरिया फियोर्डलैंड फेमस पर्यटन स्‍थल का एंट्री गेट माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+