गुजरात के इस बंदरगाह पर जब्त की गईं करोड़ों की ई-सिगरेट, चीन में बनाई गई थीं
मुंद्रा। गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह से ई-सिगरेट जब्त की गई हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यह कार्रवाई की। डीआरआई की ओर से बताया गया कि, मुंद्रा पोर्ट के रास्ते ई-सिगरेट को छुपाकर तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था।

ई-सिगरेट जब्त की गई
एक खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए, टीम की ओर से तब उस कंटेनर की पहचान की गई और जिससे ई-सिगरेट की बरामदगी हुई। एक अधिकारी ने कहा कि, पोर्ट से कुल 48 करोड़ रुपये की ई-सिगरेट जब्त की गई हैं। जांच से पता चला है कि कंटेनर में 250 डिब्बों में 2500 पुफ वैरिएंट के 2 लाख ई-सिगरेट के टुकड़े थे, जबकि 1 कार्टन में 5000 पुफ वैरिएंट के ई-सिगरेट के 400 टुकड़े थे, जो सभी "यूटो" ब्रांड के चीन में बने थे। ये उत्पाद मिल्क कॉफी, मिंट आइस, एनर्जी ड्रिंक टी, कोक आइस आदि जैसे विभिन्न स्वादों के थे़।

पहले भी जब्त की गईं
अधिकारियों का कहना है कि, सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत कंटेनर में ई-सिगरेट और अन्य सभी सामान को तदनुसार जब्त कर लिया गया है। हाल के दिनों में गुजरात में डीआरआई द्वारा इस तरह की यह दूसरी जब्ती है। इससे पहले 4 सितंबर को डीआरआई ने सूरत के पास एक ट्रक को रोककर 20 करोड़ रुपये की ई-सिगरेट की एक और खेप जब्त की थी।

भारत में बैन हैं ई-सिगरेट
भारत सरकार ने युवा आबादी में संभावित धूम्रपान खतरों की चिंताओं का हवाला देते हुए 2019 से ई-सिगरेट से संबंधित उत्पादन, निर्माण, आयात और निर्यात, बिक्री, वितरण और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications