नवरात्रि 2020: उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल बोले- गुजरात में 200 लोगों के साथ करा सकते हैं गरबा

गांधीनगर। नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही समय शेष रह गया है। किंतु राज्य में कोरोना के कहर के बीच इस बार बड़े आयोजन नहीं होने दिए जा रहे। लोग सरकार से इस सवाल का जवाब चाहते हैं कि गरबा आयोजित कर पाएंगे या नहीं। वहीं, गरबा की मंजूरी देने के संदर्भ में गुजरात सरकार असमंजस में है। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने पिछने दिनों कहा था कि, बड़े मैदान में गरबा को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

'200 लोग कर सकते हैं गरबा'

'200 लोग कर सकते हैं गरबा'

मगर, अब उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के सुर बदल गए हैं। नितिन पटेल ने कहा है कि, राज्य में 200 लोगों के साथ गरबा आयोजित ​करवा सकते हैं। हालांकि, यह सब रिओपन की नई गाइडलाइन के अनुसार ही हो पाएगा। गरबा छोटी जगहों पर कम भीड़ देखते हुए आयोजित हो सकता है।

30 सितंबर को यह बोले थे डिप्टी सीएम

30 सितंबर को यह बोले थे डिप्टी सीएम

वहीं, पटेल ने इससे पहले 30 सितंबर को कहा था कि गुजरात में बड़े गरबा आयोजकों को मंजूरी मिले, ऐसी संभावना नहीं है। डॉक्टरों के परामर्श के बाद सरकार ने तय किया था कि, भीड़-भाड़ वाले बड़े आयोजन नहीं होने दिए जाएंगे।''

आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा

आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा

नितिन पटेल के ताजा बयान के अनुसार, ''अनलॉक-5 में धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन आने पर जो छूट पब्लिक को दी गई हैं, उसके तहत ही आगामी दिनों में निर्णय लिया जाएगा।' बकौल पटेल, ''अभी गरबा को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+