गुजरात न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

VMC Polls: कांग्रेस के घोषणापत्र में 'कॉफी शॉप विद डेट डेस्टिनेशंस', BJP बोली- लव जिहाद को बढ़ावा

Google Oneindia News

वडोदरा। गुजरात में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने लोगों के लिए कई घोषणाएं की हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के घोषणापत्र में 'कॉफी शॉप्स' के साथ 'डेट डेस्टिनेशन' का वादा किया गया है। इस पर भाजपा भड़क गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि, इससे 'लव जिहाद' को बढ़ावा मिलेगा। यह नहीं होना चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता चंद्रकांत श्रीवास्तव ने कहा कि, वडोदरा के भाजपा अध्यक्ष विजय शाह को समय के साथ बदलना चाहिए।

घोषणापत्र पर भाजपा-कांग्रेस में ठनी

घोषणापत्र पर भाजपा-कांग्रेस में ठनी

बता दिया जाए कि, वडोदरा में भाजपा 1995 से नगर निगम के चुनाव जीतते आ रही है। अब यहां 21 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लोगों के लिए "कॉफी शॉप्स के साथ डेट डेस्टिनेशन" बनाने का वादा किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वडोदरा के भाजपा अध्यक्ष विजय शाह ने कहा कि यह लव जिहाद को बढ़ावा दे सकता है। हम इसके खिलाफ हैं। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता चंद्रकांत श्रीवास्तव ने कहा, "हमें समय के साथ बदलना होगा।"

यह भी है कांग्रेस के घोषणापत्र में

यह भी है कांग्रेस के घोषणापत्र में

कांग्रेस ने वडोदरा में अपने घोषणापत्र में, हर क्षेत्र के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों और मुफ्त शिक्षा देने का भी वादा किया है। इसके अलावा अपने "आइकोनिक वडोदरा" का वादा करते हुए कांग्रेस ने 'किटी पार्टियों' का आयोजन करने वाली महिलाओं के लिए पार्टी हॉल का भी वादा किया है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज बोले- शराब परोसना कांग्रेसी कल्चर, हम ऐसा नहीं करवातेहरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज बोले- शराब परोसना कांग्रेसी कल्चर, हम ऐसा नहीं करवाते

सत्तारूढ़ भाजपा ने मखौल उड़ाया

सत्तारूढ़ भाजपा ने मखौल उड़ाया

कांग्रेस की ऐसी घोषणाओं का सत्तारूढ़ भाजपा ​मखौल उड़ा रही है। भाजपाइयों द्वारा कहा गया कि, कांग्रेसियों में इतालवी संस्कृति का प्रभाव है। ट्विटर पर भी भगवा पार्टी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का मजाक उड़ाया और इसे "इतालवी संस्कृति का प्रभाव" करार दिया।

Comments
English summary
'date destinations' with 'coffee shops' in congress manifesto at VMC polls, BJP says 'can promote love jihad'
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X