अरब सागर से आ रहा भयंकर तूफान, गुजरात पर फिर चक्रवात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
अहमदाबाद। गुजरात पर फिर चक्रवातीय तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह है अरब सागर में उठ रहीं उूंचीं-उूंची लहरें। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से आज कहा गया कि, चक्रवात 'जवाद' आकार ले रहा है। इस वजह से उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

तौकते चक्रवात ने मचाई थी भारी तबाही
चक्रवात तौकते से इसी साल गुजरात में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ था। हजारों झुग्गी-झोंपडी और घर तबाह हो गए थे। लाखों पेड़ उखड़ गए थे। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। तटीय इलाकों से हजारों लोग विस्थापित करने पड़े थे। काफी लोगों की जान भी गई थी। 17-18 मई के दरम्यान चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य गुजरात से होते हुए राजस्थान की ओर आगे बढ़ा। जिससे 17 जिलों में भारी वर्षा हुई। तेज आंधी चली, जिससे हजारों झुग्गी-झोपड़ियां उड़ गईं। पाटण में महिला की मौत हो गई। चक्रवात के समय महिला अपने परिवार के साथ चारपाई पर बैठी थी। उस समय घर के बाहर बिजली पोल गिर पड़ा। वांसदा तहसील के कणधा गांव में एकलव्य कुमार छात्रालय के करीब 150 पतरे उड़ गए। इस आपदा को लेकर बाद में मुख्यमंत्री ने भी कहा कि, राज्य में चक्रवात से बहुत नुकसान पहुंचा। गुजरात के कई जिलों में चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए।

जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था
चक्रवात के चलते भारी बारिश हुई, जिससे कई जिलों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजकोट में भी आंधी से सैकड़ों पेड़ गिर गए और टीन-टप्पर उड़ने लगे।
Recommended Video
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications