Biparjoy: जामनगर एयरपोर्ट पर असर, सभी उड़ानें रद्द, सिर्फ इमर्जेंसी Flights को अनुमति, NOTAM जारी
जानगर एयरपोर्ट ने सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि घातक साइक्लोन को देखते हुए किसी भी कामर्शियल फ्लाइट को अनुमति नहीं दी गई है।
Cyclone Biparjoy: साइक्लोन बिपरजॉय जल्द ही गुजरात तट से टकरा सकात है। ऐसे में अलर्ट के बाद जामनगर एयरपोर्ट (Jamnagar airport) ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों को हिताों को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है। जामनगर एयरपोर्ट के निदेशक डीके सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को एयरपोर्ट की ओर से NOTAM जारी कर दिया गया है, जो कि 14 जुलाई, रात 1 बजकर तीस मिनट से लागू है। 16 जुलाई की 11 बजकर 59 मिनट तक ये आदेश लागू रहेगा।
वहीं चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात तट पहुंचने से पहले बृहस्पतिवार रात समुद्र तट पर उसके पहुंचने से पहले राज्य प्रशासन ने कहा कि आठ तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां से 94,000 से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया जा चुका है।

साइक्लोन को लेकर सरकार की जारी बयान में गया कि तक 94,427 लोगों को तटीय इलाको से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। गुजरात के कच्छ से करीब 46,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देवभूमि द्वारका में 10,749, जामनगर में 9,942, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,822, जूनागढ़ में 4,864, पोरबंदर में 4,379 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।
घातक चक्रवात बिपरजॉय को लेकर जामनगर एयरपोर्ट की सभी उड़ाने रद्द हो गई हैं। शुक्रवार (15 जून) को एयरपोर्ट के निदेशक डीके सिंह ने कहा कि 14 जुलाई रात डेढ़ बजे सभी फ्लाइट्स बंद हैं। चक्रवात को देखते हुए जामनगर एयपोर्ट से 16 जुलाई तक सभी उड़ानें स्थगित रहेंगी। एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि कोई भी व्यावसायिक उड़ानें चालू नहीं हैं। केवल आपातकालीन और रेस्क्यू फ्लाइट्स हो ही अनुमति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications