गुजरात में कोरोना के मामले 4000 पार, 1 दिन में 308 नए मरीज मिले, जानिए सभी जिलों का हाल

अहमदाबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण गुजरात के 33 में से 30 जिलों तक फैल चुका है। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4 हजार के पार चला गया है। एक दिन में यहां 308 नए केस दर्ज हुए। पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की जान गई। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 197 तक पहुंच गया। बुधवार को अहमदाबाद में 9, वडोदरा और सूरत में 3-3 एवं राजकोट में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। अहमदाबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 137 हो चुकी है।

राज्य के 89 फीसदी मामले इन तीन जिलों से

राज्य के 89 फीसदी मामले इन तीन जिलों से

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, गुजरात के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा लोग अकेले अहमदाबाद में हैं। यहां कोरोना के ज्यादातर मामले अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जिले से ही हैं। राज्य के कुल मामलों में से करीब 89 फीसदी मामले इन तीन जिलों से सामने आए हैं। कोरोना से मुक्त हुए लोगों की बात की जाए, तो राज्य में 500 से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 527 मरीज अब तक कोरोना को हरा चुके हैं। ठीक हुए ज्यादातर लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोविड-19 मामले में दूसरे नंबर पर है गुजरात

कोविड-19 मामले में दूसरे नंबर पर है गुजरात

यह राज्य कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण के मामलों की संख्या के लिहाज से देश में दूसरे नंबर पर चल रहा है। अब इस राज्य से सिर्फ महाराष्ट्र आगे है, जहां अब तक 9915 मामले सामने आए हैं। जबकि, दिल्ली 3439 मामलों के साथ देश में तीसरे नंबर पर है। राजस्थान में भी कुल मामले 2 हजार पार हो गए हैं।

कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद में

कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद में

गुजरात में अहमदाबाद कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस एक शहर में ही 2 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यह शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है।

यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

इतना ही नहीं, अहमदाबाद शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से भी एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। गुरुवार तक शहर के अस्पतालों से 101 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों पर पहुंच गए।

हर 4 दिन में दोगुना हो रहे कोविड-19 के केस

हर 4 दिन में दोगुना हो रहे कोविड-19 के केस

अहमदाबाद के निगम आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) विजय नेहरा ने पिछले दिनों एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। नेहरा ने बताया कि, अहमदाबाद में हर 4 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो मई महीने के अंत तक मरीजों की संख्या 8 लाख तक पहुंच जाएगी।

इस राज्य में एक्टिव केसों की संख्या-3358

इस राज्य में एक्टिव केसों की संख्या-3358

गुजरात में कोरोना के अब तक 4082 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से एक्टिव केस 3358 हैं। यहां सबसे ज्यादा मरीज एक ही शहर से हैं, वो शहर है- अहमदाबाद। जहां अब तक 2777 मामले दर्ज हो चुके हैं।

राज्य के किस जिले में कितने मामले और मौतें

राज्य के किस जिले में कितने मामले और मौतें

अहमदाबाद-2777 (137 मौत)
वडोदरा-270 (16 मौत)
राजकोट-58 (1 मौत)
गांधीनगर-38 (2 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें

किस जिले में कितने मामले और मौतें

सूरत-601 (22 मौत)
भावनगर-43 (5 मौत)
पोरबंदर-3
गीर सोमनाथ-3

किस जिले में कितने मामले और मौतें

किस जिले में कितने मामले और मौतें

महेसाणा-8
कच्छ-6 (1 मौत)
पंचमहाल-24(2 मौत)
पाटण-17 (1 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें

किस जिले में कितने मामले और मौतें

छोटा उदेपुर-13
जामनगर-1 (1 मौत)
मोरबी-1
आनंद-71 (3 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें

किस जिले में कितने मामले और मौतें

साबरकांठा-3
दाहोद-4
भरूच-31 (2 मौत)
बनासकांठा-28 (1 मौत)
बोटाद-20 (1 मौत)

किस जिले में कितने मामले और मौतें

किस जिले में कितने मामले और मौतें

खेड़ा-6
नर्मदा-12
अरवल्ली-18 (1 मौत)
महीसागर-11
तापी-1

किस जिले में कितने मामले और मौतें

किस जिले में कितने मामले और मौतें

वलसाड-5 (1 मौत)
नवसारी-6
डांग-2
सुरेंद्रनगर-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+