Covid 19 Gujarat Live: 5428 मामले, 1 दिन में 374 नए मरीज, अकेले अहमदाबाद में 200 से ज्यादा मौतें

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार पार जा चुका है। यहां के कुल 33 जिलों में 30 जिले कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। राज्य भर में बीते रोज 374 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल मामले बढ़कर 5428 हो गए। कुल मरीजों में से 1042 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 300 की संख्या छूने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, संक्रमण से यहां अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है।

1042 हुई ठीक हुए लोगों की संख्‍या

1042 हुई ठीक हुए लोगों की संख्‍या

कोरोना के मामलों देश में दूसरे नंबर पर चल रहे इस राज्य से राहत भरी खबर यह है कि, यहां 1042 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अब तक घर भी लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की सचिव जयंती रवि बोलीं- कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के इस दौर में आए रोज हजारों लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। अप्रैल माह खत्म होने से पहले ही राज्य में 59,488 लोगों की कोरोना वाली जांचें हो चुकी थी। 70 लाख से ज्यादा आबादी का सर्वे कराया जा चुका है। उन्होंने दिलासा देते हुए कहा- ''हमें कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत है।

कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से

कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से

गुजरात में कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मामले अकेले अहमदाबाद शहर से सामने आए हैं। यह शहर गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस एक शहर में ही 200 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद 3000 से ज्यादा है। इतना ही नहीं, यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

इस जिले में हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

इस जिले में हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

अहमदाबाद में अब प्रति 8 मिनट पर कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है। यह शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। मुंबई देश में पहले नंबर पर है, जहां कोरोना से 343 मौतें दर्ज हुई हैं।

हर 4 दिन में यहां दोगुना हो रहे कोविड-19 केस

हर 4 दिन में यहां दोगुना हो रहे कोविड-19 केस

निगम आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) विजय नेहरा ने बीते दिनों एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। नेहरा ने कहा कि, अहमदाबाद में हर 4 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो मई महीने के अंत तक मरीजों की संख्या 8 लाख तक पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+