गुजरात: ट्रांसजेंडर बांट रहे जरूरतमंदों को भोजन, हाथ जोड़कर बोल रहे- भूखे न रहें, खाना खाइए
अहमदाबाद. गुजरात में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग मानवता का एक बड़ा उदाहरण पेश कर रहे हैं। यहां 150 से अधिक ट्रांसजेंडर्स का समूह जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रहा है। कई जगहों पर मास्क बांटते भी देखे गए हैं। कोविद-19 संकट के बीच उनके द्वारा ऐसे समय में जरूरतमंदों की मदद करके मिसाल पेश की जा रही है। वे जरूरतमंदों और मलिन बस्तियों में रहने वालों को भोजन के मुफ्त पैकेट प्रदान कर रहे हैं। खाने में चावल, आटा, तेल, चाय की पत्ती, चीनी सहित अन्य आवश्यक चीजें शामिल हैं।
ट्रांसजेंडर
समुदाय
की
एक
सदस्य
निशा
ने
कहा,
"हमने
200
किटों
के
साथ
शुरुआत
की
थी,
लेकिन
अब
यह
लगभग
1500
हो
गई
है।
हम
स्वयं
इसे
वितरण
के
लिए
तैयार
करते
हैं।
हम
नवरात्रि
के
उत्सव
के
लिए
एक
साथ
आते
थे,
लेकिन
यह
इस
साल
कोरोनावायरस
के
कारण
रद्द
हो
गया।
इसलिए
हमने
इसके
बजाय
ऐसा
करने
के
बारे
में
सोचा।"
उसने
कहा
कि,
कोरोना
वायरस
की
रोकथाम
के
लिए
लागू
लॉकडाउन
के
चलते
गरीब,
मजदूर
और
दैनिक
मजदूरों
के
पेट
भरने
के
लाले
पड़े
हैं।
ऐसे
में
हमसे
जो
हो
रहा
है,
हम
ज्यादा
से
ज्यादा
जरूरतमंदों
की
मदद
कर
रहे
हैं।'
ट्रांसजेंडर्स
द्वारा
गरीबों
की
बस्तियों
में
भोजन
और
मास्क
वितरित
करते
हुए
कई
वीडियो
सामने
आए
हैं।
ट्रांसजेंडर्स
के
समूह
जरूरतमंदों
को
भोजन
में
चावल,
आटा,
तेल,
चाय
की
पत्ती,
चीनी
समेत
अन्य
कई
जरूरी
चीजें
बांट
रहे
हैं।
वहीं,
अहमदाबाद
के
गुरुद्वारा
गोबिंद
धाम
में
भी
कोरोनो
वायरस
के
कारण
लॉकडाउन
में
जरूरतमंदों
के
लिए
भोजन
के
पैकेट
बनाए
जा
रहे
हैं।
इन
पैकेट्स
को
अनुयायियों
द्वारा
शहर
के
विभिन्न
भागों
में
वितरित
किया
जा
रहा
है।