'...तो बड़बड़ाओ मत, नहीं सुनेंगे दूसरा केस', लाइव स्ट्रीम में दिखी हाईकोर्ट जजों के बीच झड़प

गुजरात हाईकोर्ट सुनवाई यूट्यूब के माध्यम से लाइव टेलीकॉस्ट करता है। कोर्ट में सुनवाई के वीडियो की चर्चा हो रही है, जिसमें लाइव दो न्यायधीशों के बीच तीखी नोंकझोंक देखी गई। उच्च न्यायालय में इस हफ्ते सोमवार को एक लाइव स्ट्रीम में मामले की सुनवाई के दौरान ये देखा गया कि जस्टिस बीरेन वैष्णव और मौना भट्ट के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। जिसके बाद केस की सुनवाई टाल दी गई। बाद में गुजरात हाईकोर्ट के यूट्यूब चैनल से भी इस वीडियो को हटा दिया गया।

न्यायधीशों के बीच बहस का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव एक आदेश पारित कर रहे हैं। जिससे न्यायमूर्ति मौना भट्ट असहमत दिखाई देते हैं। वीडियो में न्यायमूर्ति वैष्णव को भट्ट पर ये टिप्पणी करते हुए सुना कि वे अलग हैं।

Gujarat High Court clash between judges

न्यायधीश भट्ट ने कहा, "तो आप अलग हैं। हम एक में भिन्न हैं, हम दूसरे में भिन्न हो सकते हैं।" न्यायमूर्ति भट्ट ने कहा, "यह अलग होने का सवाल नहीं है।" वहीं जस्टिस बीरेन ने कहा, "तो बड़बड़ाओ मत, आप एक अलग आदेश पारित करें। हम और अधिक मामले नहीं ले रहे हैं।" इतना कहने के बाद जस्टिस बीरेन उठे और यह कहते हुए कोर्ट रूम से बाहर चले गए कि पीठ आगे के मामलों की सुनवाई नहीं कर रही है।

बता दें कि गुजरात उच्च न्यायालय अपने यूट्यूब चैनल पर सभी पीठों की सुनवाई को लाइव-स्ट्रीम करता है। हालांकि दोनों न्यायाधीशों के बीच विवाद को कैद करने वाले लाइव-स्ट्रीम किए गए वीडियो को बाद में यूट्यूब से हटा दिया गया। वहीं खुली अदालत में दोनों जजों के बीच हुई नोकझोंक के बाद सुनवाई भी टाल दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+