वीडियो: गुजरात में जिग्नेश मेवाणी ने शुरू कराए प्रदर्शन, बोले- न CAA मंजूर, न NRC ना ही हिंदू राष्ट्र

अहमदाबाद. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुजरात के कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस के करीबी दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने आज अपने वडगाम विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों के दल की अगुवाई की। मेवाणी ने ट्वीट कर कहा कि हमने वडगाम निर्वाचन क्षेत्र में सीएए और एनआरसी का विरोध करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी थी। उन्होंने नहीं दी तो हमने फैसले पर ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया। हमारे समर्थकों ने छपी-पालनपुर हाईवे को जाम किया है। आगे बढ़ने के लिए यह रास्ता भी है!''

इससे पहले मेवाणी ने कहा था, ''हर हिंदुस्तानी से अपील है कि अगर देश के टुकड़े होते नहीं देखना चाहते हैं तो एनआरसी के लिए कोई कागज़ात न दें। हम सब इसमें साथ हैं। इसे लेकर मेरे विधानसभा क्षेत्र वड़गाम के साथियों की प्रतिक्रिया देखें।''

CAA Protest today in gujarat: Jignesh Mevani post videos of protesters from vadagam

'महिला अपराध रोकने के लिए नहीं है मोदीजी के पास पुलिस'

मेवाणी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने ही देश के लोगों के साथ युद्ध की घोषणा की है। उनके पास ऐसी पुलिस नहीं है जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों, मॉब लिचिंग और दलितों के खिलाफ अत्याचार आदि को रोके। वे देश के पुलिस बल का उपयोग कठपुतलियों के रूप में कर रहे हैं। अपने खिलाफ जाहिर होने वाली असहमति को दबाने के लिए फोर्स का सहारा लिया जा रहा है।'

CAA Protest today in gujarat: Jignesh Mevani post videos of protesters from vadagam

'नो कैब, नो एनआरसी, नो हिंदू राष्ट्र..!'
नागरिकता संशोधन कानून (सीसीए) और एनआरसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मेवाणी ने कहा कि इनका विरोध होगा। आज अशफ़ाक़ और बिस्मिल की शहादत दिन पर वडगाम के लोगों ने इन दोनों बिलों का विरोध किया है। हम अपने रूख इस पर अड़िग हैं। यहां तक कि पुलिस ने मेरी टीम के साथी अमरनाथ, अब्दुल हक़ और यासीनभाई को गिरफ्तार कर लिया है। मगर, हम लड़ेंगे, जीतेंगे। नो टू कैब, नो एनआरसी, नो टू हिंदूराष्ट्र..!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+