गुजरात: 14 हजार करोड़ की फर्जी बिलिंग पकड़ी गई 1 साल में, लेकिन 13 लोगों को हो पाई जेल

भावनगर। गुजरात में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) के घपले की खबरें हर महीने आती ही रही हैं। व्यापारियों ने विभिन्न तरीकों से जीएसटी विभाग वालों को हजारों करोड़ का चूना लगाया। अकेले भावनगर में ही सालभर में 14 हजार करोड़ की फर्जी बिलिंग पकड़ी गई। जिसमें बहुत कम लोग ही पुलिस के हत्थे चढ़े और महज 12-13 लोगों को जेल हुई।

Bhavnagar gujarat: fake billing of Rs 14 thousand crores was caught in A year, but the 13 people were jailed only

हजारों करोड़ का चूना लगाया, लेकिन गिरफ्तारियां नहीं
जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर एमए कावटकर ने चौंका देने वाली बातें बताई हैं। कमिश्नर ने कहा कि, भावनगर गुजरात में फर्जी बिलिंग का मुख्य केंद्र रहा। यहां 1 साल में 14 हजार करोड़ की फर्जी बिलिंग पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि, जीएसटी और स्टेट जीएसटी की ओर से अब तक 3 हजार से ज्यादा जीएसटी नंबर को रद्द किया है। वहीं, 1 हजार से ज्यादा जीएसटी नंबर ट्रैस कर नोटिस भेजे गए हैं। हालांकि, गिरफ्तारियां बहुत ही कम हुई हैं। जिस पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा राज्य में कहीं न कहीं घपले की नई खबर आ ही रही है।

Bhavnagar gujarat: fake billing of Rs 14 thousand crores was caught in A year, but the 13 people were jailed only

32 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए
मिलीभगत की बातें सामने आने पर, भावनगर फर्जी बिलिंग मामले में 32 अधिकारियों व कर्म​चारियों का तबादला करना पड़ा। कमिश्नर का कहना है कि, सरकार सख्त कदम उठाए तो घपले रुकेंगे। उन्होंने यह माना कि, भावनगर फर्जी बिलिंग का केंद्र बन गया है, और गुजरात में यहां ज्यादा फर्जीवाड़ा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+