गुजरात: टैंकर ब्रिज से नदी में गिरा, शुरू हुआ गैस रिसाव, यातायात ठप, मची खलबली

भरुच। गुजरात के अंकलेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोताली ब्रिज के पास एक केमिकल भरा टैंकर पलट गया। उससे शुक्रवार दोपहर को गैस रिसाव शुरू हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की सांसें फूल गईं। देखते ही देखते राजमार्ग पर जाम लग गया। लोगों में खलबली मच गई।

ब्रिज से नदी में गिरा टैंकर

ब्रिज से नदी में गिरा टैंकर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल के कर्मचारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंचीं। टीमों ने किसी तरह गैस रिसाव को नियंत्रित किया। इस दरम्यान हाईवे पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पता चला है कि, दहेज स्थित दीपक फिनोलिक्स लिमिटेड कंपनी का टैंकर प्रोपलीन गैस लेकर जा रहा था। मोताली ब्रिज के पास चालक ने स्टियरिंग कंट्रोल खो दिया, जिससे टैंकर वहीं पलट गया।

सफेद धुएं की तरह रिसने लगी गैस

सफेद धुएं की तरह रिसने लगी गैस

फिर, उस टैंकर से प्रोपलीन गैस का रिसाव होने लगा। प्रोपलीन गैस मनुष्यों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक मानी जाती है। इस गैस के रिसाव के चलते आसपास के इलाकों में भी कोहराम मच गया। गैस सफेद धुएं की तरह उूपर उठ रही थी। गनीमत रही कि, पुलिस के साथ फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जहां व्यवस्था संभाली, वहीं दमकल की टीम ने गैस को नियंत्रित किया।

आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया

आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया

स्थिति नियंत्रण में होने के बाद पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गैस रिसाव के चलते वहां वाहनों की कतार लग गई थी। उसके पास से गुजरते ओवर ब्रिज पर भी खलबली मच गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+