गाय को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने जूनागढ़ में किया जोरदार स्टंट, वायरल हुआ वीडियो
Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में एक ट्रक (टैंकर) ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए जिस तरह से प्रयास किया, उससे उसकी तारीफ हो रही है। यहां ड्राइवर ने एक स्टंटमैन की तरह फुर्ती दिखाते हुए खुद के लिए बड़ा खतरा मोल ले लिया था। कुछ ही सेकेंड में उसने गाय को बचा लिया। अब इसका वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।

गाय को बचाने लिए यह किया
वीडियो में दिख रहा है कि हाइवे पर एक गाय रोड क्रॉस कर रही है। तभी सामने से एक ट्रक तेज गति से आता है। हालांकि, ट्रक के ड्राइवर की नजर जैसे ही गाय पर पड़ती है, वो तुरंत ऐसी ब्रेक लगाता है कि पूरा ट्रक दूसरी दिशा में घूम जाता है और गाय की जान बच जाती है। हालांकि, इससे ड्राइवर पर जान पर बन आई होती। मगर, ऐसे लग रहा है कि उसे अपनी कोई परवाह नहीं थी। उसके द्वारा किया गया यह पूरा स्टंट सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।

31 सेकेंड का लगा टाइम
सोशल मिडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख एकबारगी लगता है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो रही हो। महज 31 सेकेंड में ट्रक ड्राइवर ने जिस चपलता से गाय को बचाया, लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, उसे देख कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर को ऐसा नही करना चाहिए था। खैर, अच्छा हुआ उस वक़्त वहां और कोई भी वाहन नहीं आ रहा था। वरना गाय को बचाने की बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ सकती थी। देखें वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications