राहुल गांधी के बयान पर बवाल, गुजरात में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, आपस में भिड़े कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता
Ahmedabad BJYM Protest: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में हिंदुओं पर दिए गए बयान से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। संत समाज से लेकर हिंदू संगठनों में राहुल गांधी को लेकर आक्रोश है। बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार (02 जुलाई) को भारतीय युवा जनता मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदर्शन किया, जहां भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।

अहमदाबाद में मंगलवार को BJYM और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प हो गई। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अहमदाबाद स्थित राजीव भवन पर जुटे थे, जहां पुलिस की मौजूदगी में पहले कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई, फिर देखते ही देखते मामला भिड़ंत तक जा पहुंचा।
पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण
बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पुलिस बस तैनात थी। उन्होंने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन नारेबाजी के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े।
बड़ी संख्या पत्थर कहां से आए?
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। डिप्टी एसपी शिवम वर्मा के मुताबिक पूरी घटना की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या पत्थर कहां से आ गए?
सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा
इस घटना को लेकर ज्वाइंट सीपी अहमदाबाद नीरज बडगुर्जर ने कहा, "पुलिस ने दोनों समूहों को नियंत्रित कर लिया। यहां शांति है। पुलिस ने उचित व्यवस्था की थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उचित जांच की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications